पटपड़गंज विधानसभा में सासद निधि से बने 3 ओपन एयर जिम का लोकार्पण

0
890
Spread the love
Spread the love

New Delhi News, 26 Oct 2018 : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद महेश गिरी ने महिला पार्क खिचड़ी पुर, ईस्ट विनोद नगर साई मंदिर के सामने तथा सैक्ट्रल पार्क मयूर विहार पाकेट-4 स्थित पार्क में 3 अन्य ओपन एयर जिम का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। यह सभी ओपन एयर जिम सांसद निधि से लगाए गए है। इसके साथ ही मयूर विहार-1 में चाय पे चर्चा कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ जिसमें सभी आस पास के निवासियों ने हिस्सा लिया।

लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा केंद्रीय सुशाशन विभाग से वीरेंद्र सचदेवा, पूर्वी दिल्ली नगर निगम महापौर बिपिन बिहारी सिंह, भाजपा मयूर विहार जिला महामंत्री विजेंद्र धामा, भावना मालिक, नंदन सिंह रावत, पवन सलवान, संदीप धामा, राजीव कोहली व अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा आर डब्लू ए पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here