पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने भेंट किया सीएम को विकास गौरव सम्मान

0
874
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 28 Aug 2019 : मुख्यमंत्री की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने अपने समर्थकों के साथ बल्लभगढ़ में मुख्यमंत्री की यात्रा का जोरदार स्वागत और मुख्यमंत्री को विकास गौरव सम्मान भेंट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली के प्रयासों और उनके द्वारा जनहित में किए जाने वाले कार्यों के लिए उनको सराहा। सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के चहेते और ईमानदार छवि के मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से एक समान प्रदेश में विकास की हवा बहाई है। इसलिए अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने उनको विकास गौरव सम्मान भेंट कर सम्मानित किया है। सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हर वर्ग के उत्थान एवं विकास के लिए कार्य कर रही है और अनेक ऐसी योजनाओं को कार्यान्वित किया है, जिससे प्रदेश का हर वर्ग सुखद महसूस कर रहा है। बबली ने कहा कि प्रदेश में आने वाली सरकार भाजपा की है और मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में एक बार फिर परचम लहराएगा। पिछले 5 वर्ष के कार्यकाल में फरीदाबाद के विकास को मुख्यमंत्री ने गति देकर इलाके को विकास की मुख्य धारा के साथ जोडऩे का काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here