सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया जन आशीर्वाद यात्रा का भव्य स्वागत

0
918
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 28 Aug 2019 : सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट ने सेक्टर-16 नजदीक क्यूआरजी हॉस्पिटल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जीवन छाबड़ा एवं गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर-15 एवं गुरुद्वारा श्री सिंह सभा सुखमणि भवन एवं श्री सिंह सभा गुरुद्वारा शास्त्री कॉलोनी एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सिख समाज की ओर से सरदार कुलदीप सिंह साहनी ने मुख्यमंत्री को तलवार भेंट की। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, चेयरमैन अजय गौड़ तथा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा समेत अनेक भाजपा नेता उपस्थित रहे। इस मौके पर टोनी पहलवान, खजान सिंह संधू, राणा भट्टी, अवतार सिंह खुराना, चरणजीत सिंह जोहर, अवतार सिंह पसरिचा, केएस नागी, जरमेज सिंह चौहान तथा गुरुद्वारे के सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री को शाल भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हरियाणा में विकास के जो नए आयाम स्थापित किए हैं, उसी का परिणाम है कि आज मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का हर क्षेत्र में जनता गर्मजोशी से स्वागत कर रही है और उनको पुन: मुख्यमंत्री बनाने के लिए आशीर्वाद दे रही है। उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों में प्रदेश सरकार की जो उपलब्धियां रही हैं उससे जनता के मन में यह विश्वास अटल हुआ है कि भाजपा ही देश, प्रदेश और जनता को सर्वोपरि रखकर कार्य करती है। पिछली सरकारों ने जिस प्रकार झूठ, भ्रष्टाचार और आतंक का कुशासन फैलाया हुआ था, जिसे जनता भलीभांति प्रकार से समझ चुकी है।

मुख्यमंत्री ने भी उपस्थित जनसमूह का अभिवादन करते हुए कहा कि कहा कि हमने बिना भेदभाव की राजनीति की है और राज-काज करने के मायने बदले हैं। हरियाणा एक-हरियाणवी एक सिद्धांत उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रूपए के विकास कार्य हमने पिछले 5 वर्षों में करवाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के जीवन को खुशहाल करने के लिए सरकार अग्रसर हैं और इसी दिशा में ऑनलाइन प्रक्रिया आरंभ की गई है।

इस अवसर पर नेत्रपाल पहलवान, कृष्ण पहलवान, चुन्नीलाल चोपड़ा, दिनेश छाबड़ा, पप्पी सैनी, प्रीतपाल सिंह चौहान, मूलराज नद्राजोग, तेजेंद्र सिंह चड्डा, सर्वजीत सिंह चौहान, नवीन पसरिचा, अनिल अरोड़ा, जितेंद्र त्यागी, संजय खंडेलवाल, आशारानी अरोड़ा तथा शहर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here