मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आर्शीवाद यात्रा को दिखाए काले झंडे

0
793
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 28 Aug 2019 : मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आर्शीवाद यात्रा को एनआईटी के व्हर्लपूल चौक पर काले झंडे दिखाए जाने पर पुलिस ने इंडियन नेशनल लोकदल के नेताओं को हिरासत में लेकर उनकी गाडिय़ों का कब्जे में ले लिया। इनेलो कार्यकर्ता इलाके में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर सीएम को काले झंडे दिखा कर अपना विरोध दर्ज करवा रहे थे। पुलिस ने जिला महासचिव प्रेम सिंह धनकड समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि महिला पुलिस कर्मी न होने की वजह से पुलिस महिला जिलाध्यक्ष जगजीत पन्नू को हिरासत में नहीं ले पाई।

इनेलो की महिला जिलाध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू ने बताया कि व्हर्लपूल चौक से सारन और ईस्ट इंडिया चौक से ओल्ड प्रैस कालोनी की ओर जाने वाली दोनों ही सडक़ों की हालत पिछले कई सालों से खराब है। इन सडक़ से गुजरने वाले हजारों लोगों को हर रोज परेशानी होती है। इसके अलावा गुरूद्वारा का नगर कीर्तन भी इन सडक़ों से गुजरता है। वे पिछले लंबे समय से नगर निगम से इन सडक़ों का निर्माण करवाने की मांग कर रही है। नगर निगम हूडा की जिम्मेदारी बता कर पल्ल झाड़ लेता है। हूडा इन सडक़ों को बनाने से साफ इनकार कर रहा है। इसके अलावा एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के लोग अन्य कई तरह की समस्याओं से जूंझ रहे हैं। इलाके पानी की आपूर्ति ठीक न होने के कारण लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ता है। सीवर लाइन जाम होने की वजह से इलाके की सडक़ पर गंदा पानी बहता रहता है। सडक़े और गलियां टूटी पड़ी है। इलाके के विधायक को आम लोगों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। इन समस्याओं को लेकर पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ता सीएम के सामने विरोध जताने के लिए व्हर्लपूल चौक पर जमा हुए थे। सीएम का काफिला आते ही उन्होंने काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी करनी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने पार्टी के जिला महासचिव प्रेम सिंह धनखड़, बलविंद्र शर्मा और जगजीत कौर के चालक अनिल को हिरासत में ले लिया। पन्नू ने बताया कि हिरासत में लिए गए बलविंद्र शर्मा प्रदर्शनकारियों में शामिल नहीं थे। वे अपनी पोती को लेने के लिए जा रहे थे। मौके पर महिला पुलिस न होने की वजह से उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।

वहीं दूसरे स्थान पर मुख्यमंत्री के खिलाफ काले झंडे दिखाने पर इनेलो प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर उमेश भाटी जी को हाऊस अरेस्ट कर लीया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था, लचर स्वास्थ्य विभाग और जन समस्याओ की बात को उठाने पर भाजपा सरकार मेँ किस तरीके सेपुलिस के बल पर आवाज को दबाया रहाँ है। इस मौके पर हनुमान खीची, ओमदत्त नागर, चमन मस्तान, संजय श्रीवास्तव , सीमा श्रीवास्तव, कल्पना भाटी रश्मि भाटी, प्रियंका, श्यामला, मोनिका भाटी, मुन्नी लाल, जंग बहादुर, चेतन सिंह के साथ सेकंडों लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here