अगर आप भी हैं फंगल इंफेक्शन से परेशान तो अपनायें ये घरेलु नुस्खे

0
1978
Spread the love
Spread the love

Health News : आजकल की महिलाएं बाहरी काम और घर के कामों में ध्यान देने के कारण खुद के शरीर की देखभाल करना भूल जाती है हुए ये भूल जाती हैं कि उनकी बॉडी का ख्याल रखन भी कितना जरूरी है। इसी भागदौड़ के चक्कर में महिलाएं कई बार फंगल इंफेक्शन का शिकार हो जाती हैं।

फंगल इंफेक्शन त्वचा के किसी भी हिस्से पर हो जाती है। ज्यादा पानी में रहने से यह इंफेक्शन ज्यादातर पैरों में हो जाता है। इससे पैरों की त्वचा लाल हो जाती है और उस जगह से पपड़ी निकलने लगती है। कई बार तो यहां की त्वचा सूखी रहती है पर कई बार इस जगह पर दर्द होने लगता है।

इसका कारण शरीर में अधिक पसीना आना, साफ सफाई न रखना, अधिक देर तक पानी में रहना भी होता है। इसे हम एक तरीके से संक्रमण कह सकते हैं यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक बहुत जल्दी फैल जाती है।

इसके लिये हम आपको ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिसको अपनाने से आप इस तकलीफ से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। इन चीजों के लिये आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि ये आपके घर में ही उपलब्ध हैं।

1. दही के इस्तेमाल से मिल सकता है आराम
इस फंगल इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिये आपको एक काम करना है कि कॉटन को दही में डुबोयें उसके बाद इंफेक्शन वाली जगह पर लगायें। इसके 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

2. बादाम तेल का इस्तेमाल कर
बादाम के तेल को टी-ट्री ऑयल में मिलाकर आप इंफेक्शन वाली जगह पर लगा सकते हैं। इससे आपको आधे घंटे बाद ही राहत महसूस होगी।

3. जैतून के तेल का करें इस्तेमाल
अगर आप जैतून के तेल में लहसुन मिलाकर उसका पेस्ट बना लेंगे तो यह मिश्रण भी आपको इंफेक्शन से राहत दिलायेगा। इसे भी आधे घंटे तक आपको पैरों में लगाये रखना है उसके बाद धो लिजिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here