जब देश का बंटवारा हुआ था, तो कितनी परेशानियां लोगों के सामने आई थी, यह किसी से छिपी नहीं है : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

0
140
Spread the love
Spread the love

बल्लभगढ़,14 अगस्त। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आज सोमवार को बल्लभगढ़ के शहीद राजा नाहर सिंह पार्क में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाते हुए पाकिस्तान में जन्म के बाद साल 1947 में विभाजन के समय दंश झेल कर भारत में आए परिवारों के बुजुर्गों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस मौके पर शहीद परिवारों के सदस्यों को भी सम्मानित किया।

प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने बताया जो लोग बंटवारा के समय हिंदुस्तान आए थे। जिनकी उम्र आज करीब 90 साल तक उन लोगों ने देश के हालात को देखा था और उस दंश को सहन करने के बावजूद भी भारत देश दिशा देने का काम किया है। ऐसी महान मूर्ति हमारे बीच आए हुए हैं जो बहुत ही सम्मान के योग्य है।

इस मौके पर बुजुर्गों ने अपनी जानकारी हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के सामने कैसे वह यहां आए और उनके साथ क्या-क्या हुआ था सारा वृतांत भी संक्षिप्त रूप में बताया। जिसे सुनकर वहां उपस्थित गणमान्य लोगों सहित सभी भावुक भी हो गए। वहीं जब देश का बंटवारा 1947 में हुआ था, उसको लेकर भी हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने इन लोगों से बातचीत की।

जब देश का बंटवारा हुआ था तो उस समय किस तरीके से हालात बिगड़े थे कितनी परेशानियां इन लोगों के सामने आई थी। उसको लेकर भी कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने इसे बातचीत की और उनका शॉल भेंट कर सम्मान किया और उनसे आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने शहीद राजा नाहर सिंह पार्क में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया। इसके उपरांत शहीद राजा नाहर सिंह जी की दशहरा मैदान बल्लबगढ़ में स्थित विशाल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर ये गणमान्य लोगों हुए सम्मानित

सम्मानित किए गए गणमान्य लोगों में श्रीमती पुष्पा मेहता, बलदेव राज शर्मा, बलदेव कृष्ण जुनेजा, धर्मपाल, कैप्टन प्रेम सागर, गिरधारी लाल जुनेजा, रामलाल कालरा, प्रीतम दास, हीरानंद विरमानी, रामलाल छाबड़ा, कारगिल शहीद वीरेंद्र सिंह के भाई डॉ हर प्रसाद, कप्तान शाहिद राजेश थापा के पिता श्री हरीश थापा को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मौजूद रहे:-

इस अवसर पर एसडीएम त्रिलोक चंद, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम, भाजपा नेता टीपरचंद शर्मा, लखन बैनीवाल, प्रेम खट्टर, सतवीर डागर, रिछपाल लांबा, महावीर सैनी, राकेश गुर्जर, सुषमा यादव, बुद्धा सैनी, हरप्रसाद गौड़, बंसी मेहता,

अनुराग गर्ग, गजेंद्र वैष्णव, नवीन चेची, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, बिल्लू पहलवान, वीरेंद्र मनचंदा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here