किसान आन्दोलन की आड़ में कुछ असमाजिक तत्व जहर फैलाने का काम कर रहे हैं : सुरेन्द्र शर्मा बबली

0
648
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 20 June 2021 : किसान आन्दोलन में टीकरी बॉर्डर पर ब्राह्मण युवक की हत्या को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने आरोपियों को सख्त सजा देने और ब्राह्मण परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसान आन्दोलन के नाम पर जातीय भेदभाव फैलाकर इस तरह का कुकृत्य करना गंभीर अपराध है। समाज में वैमनस्य का वातावरण उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा इस पूरे प्रकरण की कड़ी भत्र्सना करती है और पीडि़त परिवार को न्याय के लिए लडाई लड़ेगी। सुरेन्द्र शर्मा बबली ने इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसान आन्दोलन की आड में कुछ असमाजिक तत्व जहर फैलाने का काम कर रहे हैं, भारतीय किसान मोर्चा को चाहिए ऐसे उपद्रवियों की पहचान कर उनको बाहर निकालें, ताकि आन्दोलन खराब न हो। बबली ने कहा कि किसान आन्दोलन में ब्राह्मण समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, हमने भी फरीदाबाद में किसानों को समर्थन दिया और हमारे समाज की बेटी पूनम पंडित ने किसान आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि किसान आन्दोलन के नाम पर ब्राह्मणों के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा। ब्राह्मण आदि काल से सृष्टि का संवाहक रहा है और रहेगा। जो लोग यह भ्रांति पाल रहे हैं कि ब्राह्मण घास-फूस और कागज है, फूक मारने से उड जाएंगे, अपने दिमाग का फितूर निकाल दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here