विपक्ष के पास प्रदेश स्तर का भी संगठन नहीं हमारे पास बूथ प्रमुख से लेकर पन्ना प्रमुख तक है : ओमप्रकाश धनखड़

0
162
Spread the love
Spread the love

बल्लभगढ़/फरीदाबाद। बल्लभगढ़ विधानसभा में आज प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के द्वारा अनाज मंडी में आयोजित किए गए पन्ना प्रमुख सम्मेलन में मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार ने पिछले 9 वर्षों के सफल सेवाकाल में महिला सशक्तिकरण, देश की सीमाओं को सुरक्षित करने और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि 9 साल के सफल सेवा काल में बूथ स्तर और पन्ने तक मोर्चा का प्रभावी ढंग से विस्तार कर भाजपा ने जनकल्याणकारी नीतियों और नीति को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा की पीठ थपथपाते हुए कहा कि उन्होंने पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित कर सभी पन्ना प्रमुखों का जो मान सम्मान बढ़ाया है बहुत ही सराहनीय कार्य है।

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा हर विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन आयोजित कर मोदी मनोहर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है

श्री धनखड़ ने कहा कि आज भाजपा सेवा भाव की नीति से कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि भाजपा राज में हर घर शौचालय, रसोई गैस, नल से जल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, तीन तलाक पर कानून, पंचायती राज संस्थाओं में बराबर की भागीदारी सहित ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बल्लभगढ़ विधानसभा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन के सफल आयोजन पर भी परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को मंच से बधाई दी।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने उपस्थित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो एक-एक कार्यकर्ता को कंधे से मिलाकर आगे लेकर चलती है उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में जमकर विकास कार्य हुए हैं हरियाणा सहित पूरे देश में नए नेशनल हाईवे का जाल बिछाया गया, मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट, आईआईटी, रेलवे का इलेक्ट्रिफिकेशन, हर घर नल और नल में जल योजना, अंत्योदय योजना, रसोई गैस, आयुष्मान कार्ड , खिलौने बनाना, आत्मनिर्भर भारत निति के तहत सेना के लिए सामान बनाना ऐसी अनेकों विकास योजनाओं को धरातल पर लागू किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व ने देश और प्रदेश को नई दिशा देने का काम किया है। भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन गया है और 2027 में दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति होगा। हमारा देश इसी गति के  बढ़ता गया तो आने वाले 2050 में अमेरिका को पीछे छोड़ भारत चाइना के बराबर आर्थिक शक्तिशाली देश होगा। मोदी जी कहते है कि देश आगे तभी बढ़ेगा जब देश को आगे बढ़ाने की सोच के साथ कार्य होंगे। जब अमेरिका का राष्ट्रपति जो बाइडेन मोदी जी से उनके ऑटोग्राफ मांगता है। ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रपति कहता है मोदी बॉस और किसी दूसरे देश का प्रधानमंत्री मोदी जी के पैरों को छूता हो। जब इटली की प्रधानमंत्री कहती है मोदी से ज्यादा लोकप्रिय नेता कोई नहीं तो यह सब सुनकर हम देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।

बल्लभगढ़ से विधायक और हरियाणा में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड़ और केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर और संगठन मंत्री श्री रविंद्र राजू का स्वागत किया।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा का हर पन्ना प्रमुख पार्टी की रीड की हड्डी है, उन्होंने कहा कि जब बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख मजबूत होगा तो देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी मजबूत होती है उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास और उन्नति पर ले जाने वाली  नीति लेकर चल रही भाजपा सरकार की रीति और नीति आमजन को आकर्षित कर रही है और भाजपा का पन्ना प्रमुख जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर आमजन तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में योग्यता के आधार पर नौकरियां लेकर आज अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का बच्चा भी लाभ ले रहा है। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में सुशासन देने के साथ साथ भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का कार्य कर रही भाजपा सरकार की अंत्योदय योजना,सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास लेकर देश हित के कार्य की धमक देश और दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देखी जा रही है आज देश और दुनिया की नजरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है जहां देश का सम्मान बढ़ा है वही देश की सीमाएं भी सुरक्षित हाथों में है।

पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगीत के साथ की गई वहीं समापन अवसर पर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा, पूर्व में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव रहे अजय गौड़, हरको बैंक के चेयरमैन हुकम सिंह भाटी, पूर्व विधायक राजेंद्र बीसला, टिपरचंद शर्मा, सोहनपाल छोकर सहित भाजपा जिला पदाधिकारी गण और देव तुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here