जे सी बोस विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय गीता महोत्सव का आयोजन

0
486
Spread the love
Spread the love

फरीदाबाद, 26 दिसंबर – श्रीमद भगवद-गीता के जन्म के प्रतीक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 के उपलक्ष्य में जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद द्वारा 28 से 30 दिसंबर तक तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन कर रहा है, जिसके अंतर्गत श्रृंखलाबद्ध गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इन गतिविधियों का संचालन विश्वविद्यालय के कम्युनिकेशन एवं मीडिया टेक्नोलाॅजी विभाग एवं डीन छात्र कल्याण कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

इस संबंध में कुलपति श्री राज नेहरू ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से हरियाणा सरकार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता जयंती का पर्व मना रही है। यह आयोजन पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है। कुलसचिव डाॅ. एस.के. गर्ग ने बताया कि राज्य के अग्रणी विश्वविद्यालय के रूप में जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ऐसे राष्ट्रीय समारोहों में हमेशा आगे रहता है।
कम्युनिकेशन एवं मीडिया टेक्नोलाॅजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर एवं नोडल अधिकारी डॉ. पवन सिंह मलिक ने बताया कि श्रीमद भगवद-गीता की कालातीत शिक्षाओं से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने तथा उनके आध्यात्मिक ज्ञान को समृद्ध करने के लिए विश्वविद्यालय ने विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाई है जिसमें भगवद गीता की शिक्षाओं पर सतसंग एवं संवाद सत्र, गीता के विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा रन फार गीता महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसकेे अलावा, गीता श्लोकों के जाप के साथ यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव की शुरूआत विश्वविद्यालय के विवेकानंद मंच द्वारा 28 दिसंबर को कलाम चैक पर यज्ञ से होगी। इसके बाद कम्युनिकेशन एवं मीडिया टेक्नोलाॅजी विभाग द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 29 दिसंबर को विश्वविद्यालय में रन फार गीता महोत्सव का आयोजन होगा, जिसका संचालन डीन स्टूडेंट वेलफेयर के तहत एकलव्य क्लब द्वारा किया जायेगा। तीन दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन 30 दिसंबर को विश्वविद्यालय के शकुंतलाम हॉल में इस्कॉन के आध्यात्मिक गुरुओं द्वारा भगवद गीता की शिक्षाओं पर सतसंग एवं संवाद सत्र का आयोजन किया जायेगा, जिसका संचालन विश्वविद्यालय के वैदिक क्लब द्वारा किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here