पशु प्रेमियों को 11 प्रकार के पुरूस्कारों से किया जाएगा सम्मानित : डॉ. एसपी गुप्ता

0
2023
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 04 Jan 2019 : बल्लभगढ़ सीकरी स्थित भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के कार्यालय पर प्रेसवार्ता का आयोजन हुआ। वार्ता के दौरान सभी पत्रकारों को संबोंधित करते हुए डॉ. एसपी गुप्ता ने कहा कि जीव प्रकृति का एक अभिन्न अंग है, यदि जीव न हो तो प्रकृति के संतुलन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। डॉ. एसपी गुप्ता ने वार्ता को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आगामी 10 फरवरी को एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें पशु प्रेमियों को 11 प्रकार के पुरूस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इस प्रकार का पुरस्कार समारोह भारत में पहली बार होने जा रहा है। बसंत पंचमी के दिन को जीव जंतु दिवस के रूप में भी मनाएं, इस उद्देश्य से भी यह कार्यक्रम कराया जा रहा है। साथ ही पुरूस्कारों का वितरण भारत के माननीय राष्ट्रपति महोदय जी के द्वारा दिए जाने का आग्रह भी बोर्ड ने किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here