बाल महोत्सव की राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आगामी 10 अक्टूबर शुरु : धीरेन्द्र खड़गटा

0
1284
Spread the love
Spread the love

Nuh News, 07 Oct 2020 : उपायुक्त एवं प्रधान जिला बाल कल्याण परिषद नूंह ने प्रैस वार्ता की और बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बाल महोत्सव का आयोजन कोविड-19 के चलते ऑनलाइन किया जा रहा है। प्रदेश के बच्चों की चहुंमुखी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस बार का राज्य स्तरीय बाल महोत्सव बदलाव के संदेश से ओतप्रोत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारत व हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए।

उपायुक्त ने बताया कि इस बार सभी प्रतियोगिताएं ऑनलाइन करवाई जा रही हैं। राज्य स्तरीय बाल महोत्सव ऑनलाइन में भाग लेने सम्बन्धी जानकारी हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। राज्य स्तरीय ऑनलाइन बाल महोत्सव की विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताएं ऑनलाइन माध्यम के द्वारा 10 अक्टूबर से प्रारंभ हो जाएंगी। बच्चे घर बैठे विभिन्न प्रतियोगिताओं में नियमानुसार वीडियो बनाकर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के सभी नियमों की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

wwwchildwelfareharyana.com/balmahotsav

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद् 1971 में अस्तित्व में आई। यह एक स्वैच्छिक संस्था है। जिसके प्रधान प्रदेश के महामहिम राज्यपाल होते हैं और उपप्रधान प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री होते हैं। वर्तमान में  प्रधान के रूप में  महामहिम राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य जी व उप प्रधान के रूप में  माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी पद को सुशोभित कर रहे हैं। सभी जिलों में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की जिला इकाइयां स्थापित है। जिसमें जिला बाल कल्याण परिषद के प्रधान के रूप में जिले के उपायुक्त व जिला महासचिव के रूप में जिला बाल कल्याण अधिकारी बाल कल्याण के कार्य को सुचारू रूप से चला रहे हैं। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद का मुख्य उद्देश्य बाल कल्याण है। यह संस्था अनाथ, बेसहारा और उपेक्षित बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की बाल कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिनका लाभ प्रदेश के लाखों बच्चों को मिल रहा है। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा बच्चों के कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम, गतिविधियां की जा रही हैं। राज्य परिषद बाल भवन, मिनी बाल भवन, जैसी विभिन्न बाल कल्याण संबंधी गतिविधियां चला रही है। उपेक्षित और निराश्रित बच्चों के लिए बालकुंज चिल्ड्रन होम, शेल्टर होम, एडॉप्शन प्रोग्राम, नेशनल पेंटिंग कंपटीशन, चिल्ड्रन डे सेलिब्रेशन एंड कंपटीशन, बच्चों के लिए बहादुरी अवार्ड, , मॉडल डे केयर, 10वीं और 12वीं कक्षाओं के बच्चों के लिए केंद्र, रविवार हॉबी क्लास, चिल्ड्रन लाइब्रेरी, इवनिंग स्कूल, आदि कार्यक्रमों समय अनेक कार्यक्रम बाल कल्याण के लिए चलाए जा रहे हैं। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद बच्चों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

जिला बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय बाल महोत्सव बच्चों को सपनों की उड़ान भरने के लिए बड़ा प्लेटफार्म उपलब्ध करवा रही है। आपके माध्यम से यह जागरूकता संदेश अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचाया जा सकता है। जो कि प्रतिभावान है लेकिन बड़ा प्लेटफार्म न मिलने के कारण अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पा रहे हैं। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद प्रदेश भर के बच्चों को बड़ा मंच मुहैया करवा रही है इसलिए इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं ताकि सभी जागरूक हो सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here