पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली एवं कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर करेंगे संसद कूच : धर्मवीर वैष्णव

0
1171
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 06 Feb 2019 : पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली एवं कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर आगामी 21 फरवरी को कर्मचारी संसद कूच करेंगे। यह निर्णय आज बुधवार को सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर सेक्टर-12 स्थित ओपन एयर थियेटर में संपन्न हुई कर्मचारियों के कार्यकर्ता सम्मेलन में लिया गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान अशोक कुमार ने की जबकि संचालन सर्व कर्मचारी संघ के सह सचिव धर्मवीर वैष्णव ने किया। इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के मुख्य संगठन सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने राज्य सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया उन्होंने बताया कि इस सरकार ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों की मांगों को लागू करने का आश्वासन दिया था लेकिन सत्तासीन होने के बाद कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। आज प्रदेश में बेरोजगार युवकों की संख्या लगातार बढ़ रही है प्रत्येक विभाग में कर्मचारियों के हजारों पद रिक्त हैं लेकिन इन्हें नियमित भर्ती के द्वारा नहीं भरा जाता‌। उन्होंने बताया कि सातवें वेतन आयोग के लागू होने के 36 महीनों के बाद भी इस सरकार ने कर्मचारियों को हाउस रेंट नहीं दिया है, कैशलेस मेडिकल सुविधा को भी सभी प्रकार की बीमारियों पर लागू नहीं किया गया तथा वास्तविकता पर आधारित खर्चे को इसमें शामिल नहीं किया गया।

डंगवाल ने बताया की कर्मचारियों की सेवा पर आधारित पेंशन को एनडीए की सरकार ने वर्ष 2004 में समाप्त करके नई पेंशन स्कीम को लागू किया था जिससे कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी मिलना भारी मुश्किल काम हो गया है उन्होंने सरकार से आउटसोर्सिंग पॉलिसी को बंद करने व कर्मचारियों की सेवा पर आधारित वास्तविक पेंशन को लागू करने की मांग दोहराई है। डंगवाल ने बताया जब तक सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल नहीं करती है अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ केंद्र सरकार की इस नीति के खिलाफ निरंतर आंदोलन जारी रखेगा। आज की सभा को हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के जिला प्रधान एवं राज्य उप कोषाध्यक्ष अतर सिंह, हुड्डा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन 1266 के सर्कल प्रधान खुर्शीद अहमद नगर पालिका कर्मचारी संघ नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर, सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपप्रधान गुरु चरण खांडिया, ब्लॉक सर्व कर्मचारी संघ फरीदाबाद के उपप्रधान करतार सिंह ने भी संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here