मुख्यमंत्री के रैली स्थल का विधायक राजेश नागर ने किया दौरा

0
470
Spread the love
Spread the love

फरीदाबाद 24 मार्च : तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने 27 मार्च को आ रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली के इंतजाम देखे और अधिकारियों समेत संगठन के लोगों को निर्देश दिए। इस दिन तिगांव अनाज मंडी में हरियाणा प्रगति रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि पधार रहे हैं।

रैली के मुख्य संयोजक तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने रैली स्थल का दौरा किया। उन्होंने मौके पर ही रैली की व्यवस्थाओं के बारे में सभी पक्षों से बात की और जरूरी सुझाव दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को भी जरूरी निर्देश दिए।

श्री नागर ने कहा कि कोरोना काल के बाद पहली बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल उनकी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में आ रहे हैं। हम उनके स्वागत में जोरदार तैयारियां कर रहे हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में उत्सव के जैसा माहौल है। लोग अपने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए बेताब हैं। लोगों ने जिस प्रकार प्रदेश में सबसे ज्यादा वोट देकर उन्हें विधानसभा में पहुंचाया है वैसे ही विशाल जनसमूह अपने मुख्यमंत्री का स्वागत करेगा। इसके लिए भाजपा का कार्यकर्ता भी अपने पूरे मनोयोग से आयोजन की तैयारियों में जुटा है वहीं हम भी हर गांव, कॉलोनी, सेक्टर, गु्रप हाउसिंग सोसाइटी में लोगों से संपर्क कर रैली में आने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि हम इस रैली में अपने विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख मांगों को रखेंगे। इसके साथ ही हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल हमारे क्षेत्र के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं भी करके जाएंगे। इसके साथ ही तिगांव क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए भी हम उनका धन्यवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने पहली बार ऐसी सरकार देखी है जो हर क्षेत्र में समान विकास कार्य करवा रही है। यहां पक्ष विपक्ष को देखकर विकास कार्य तय नहीं किए जाते हैं। जिससे आज विपक्ष के विधायक भी विकासपुरुष मुख्यमंत्री के गुण गा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here