मैराथन दौड़ का किसान मोर्चा ने किया भव्य स्वागत

0
1059
Spread the love
Spread the love
Faridabad News, 16 Oct 2018 : राजमाता विजयराजे सिंधिया जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा की महिला सशक्तिकरण मैराथन रिले दौड सोमवार शाम फरीदाबाद पहुंचने पर बघौेला बार्डर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुखबीर मलेरना द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात यात्रा सैक्टर 11 स्थित मिलन वाटिका पहुंची जहां महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय रहाटकर, यात्रा की संयोजक ऊषा वाजपेयी, प्रदेश अध्यख निर्मला बैरागी, भारतीय जनता पाटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का विधायक सीमा त्रिखा, जिला प्रभारी गार्गी कक्कड, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरा तोमर, जिला अध्यक्ष मीना पांडे ने माता की चुन्नी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यकम की शुरूआत करते हुए विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने इसके मकसद पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा विजय रहाटकर व निर्मला बैरागी ने भी अपने सम्बोधन में महिलाओ को भाजपा में जो मान सम्मान मिला है उसकी विस्तृत से जानकारी दी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सांबित पात्रा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पर बनी शार्ट फिल्म पर प्रकाश डाला व नव मतदाता बनी युवतियों से बातचीत की। उन्होंने वाईएमसीए की छात्राओं के स्वच्छता अभियान का उत्तर देते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान या टाइलंट देश में पहले नहीं बने पर प्रधानमंत्री ने इसे एक सोच के तोर पर विकसित किया है और आज लोग इस सोच को अपना रहे है। उन्होंने का कि पिछले 70 वर्षो से महज 6.25 ककोड टाईलेट बने और भाजपा ने 4 सालों में 7.25 करोड यह आंकडा बताता है कि भाजपा सरकार ने इसे एक मिशन के रूप में लिया है।
इस मौके पर सीबी रावल द्वारा सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती गार्गी कक्कड द्वारा बखूबी किया गया।  इस अवसर पर विधायक प. मूलचंद शर्मा, प्रवक्ता रेनू भाटिया, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा मीना चौहान, कुसुम महाजन, राजीव जेटली, आमित आहूजा, अनिल प्रताप सिंह, राजकमाार बोहरा, अभिनव जैन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here