जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने शुरू की ‘स्टूडेंट विंडो’

0
697
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 03 Dec 2019 : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने अकादमिक शाखा से संबंधित विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न सेवाओं का निपटान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्टूडेंट चार्टर तैयार किया है। साथ ही, विद्यार्थियों को अकादमिक शाखा से संबंधित सेवाओं को प्रदान करने के लिए ‘स्टूडेंट विंडो’ भी शुरू की है।

इस आशय की जानकारी देते हुए, डीन (अकादमिक) डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि शुरूआती चरण में ‘स्टूडेंट विंडो’ के अंतर्गत 12 सेवाओं की पहचान की गई है। यह प्रणाली सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन के रूप में विश्वविद्यालय द्वारा समयबद्ध रूप से प्रदान की जाने वाली सेवाओं के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही आयेगी। उन्होंने कहा कि नई सुविधा से अकादमिक शाखा से संबंधित सेवाओं का त्वरित वितरण सुनिश्चित करेगी। नई प्रणाली के सफल कार्यान्वयन के बाद, ‘स्टूडेंट विंडो’ के अंतर्गत अन्य सेवाओं का भी जोड़ने पर विचार किया जायेगा।

‘स्टूडेंट विंडो’ के अंतर्गत जिन सेवाओं को शुरू किया गया है, उनमें पुनःदाखिला हेतु प्रमाण पत्र, माइग्रेशन प्रमाण पत्र, पहचान पत्र जारी करना, चरित्र प्रमाण पत्र, बोनाफाइड प्रमाणपत्र, बस पास बनाना, विभिन्न छात्रवृत्ति प्रपत्रों का सत्यापन, अकादमिक विवरणों में सुधार, प्रमाण पत्र सत्यापन तथा अदेय प्रमाण पत्र को जमा करना शामिल हैं।

कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने अकादमिक शाखा द्वारा प्रणाली में और अधिक पारदर्शिता लाने और सेवाओं के वितरण में सुधार लाने के लिए की गई पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here