हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा का गांव गढ़ी सांपला स्थित छोटूराम स्मारक से भव्य शुभारम्भ

0
1818
Spread the love
Spread the love

Chandigarh News : कांग्रेस पार्टी की हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा का भव्य शुभारम्भ आज प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने गांव गढ़ी सांपला के छोटूराम स्मारक में स्थित चौ. छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सर छोटूराम गरीबों व किसानों के नेता थे उसी प्रकार वे भी बिना किसी भेदभाव के हरियाणा की जनता की सेवा करने के लिए राजनीति में आये हैं। आज प्रदेश की पूंजीपति हितैषी भाजपा सरकार गरीबों और किसानों का जबरदस्त उत्पीडऩ कर रही है। जिससे छुटकारा दिलाने के लिए प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी के झंडे के नीचे एकजुट हो रही है।

ज्ञातव्य रहे कि 12 एकड़ में फैले छोटूराम स्मारक में साइकिल यात्रा को लेकर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लगभग दो किलोमीटर लंबे साइकिल यात्रा के काफिले के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 10 पर कई बार जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा। कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं का जोश देखते ही बनता था। भारी भीड़ से गद्गद् कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकत्र्ताओं को एकजुट होकर जोरदार संघर्ष करने का आह्वान किया। डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा अपनी नीतियों से खुद खत्म होने के कगार पर हैं। प्रदेश का कोई भी व्यक्ति भाजपा सरकार की नीतियों से खुश नहीं है तथा आने वाले चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जायेगा। भाजपा व इनेलो के काफी विधायक कांग्रेस में शामिल होने के लिए राहुल गांधी व उनके सम्पर्क में हैं। इनेलो व भाजपा दोनों सहयोगी पार्टियां हैं तथा जनता को झूठा झांसा देकर सत्ता हासिल करना ही इनका लक्ष्य है। कांग्रेस पार्टी 36 बिरादरी, किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी सहित हर वर्ग की लड़ाई लडऩे के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। सरकार बनने पर बिना किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश का विकास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ग को लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है तथा पूंजीपतियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। जबकि कांग्रेस हर गरीब, शोषित, पीडित व आम आदमी के हित के लिए कार्य करने वाली व आम जन को साथ लेकर चलने वाली देश की एकमात्र पार्टी है।

डॉ. तंवर ने भाजपा पर भ्रष्टाचार के सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि पहली बार नौकरियों को बेचने के मामलों का खुलासा हुआ है। मुख्यमंत्री की नाक की नीचे चले हुए भ्रष्टाचार के खेल मेें बड़ी मछलियों को बचाने का घिनौना खेल खेला गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी प्रदीप कासनी ने कांग्रेस पार्टी के जनहित कार्यों को देखकर पार्टी से जुड़े हैं। इसके अलावा बहुत से पूर्व अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति कांग्रेस पार्टी में जुडऩे के लिए तैयार हैं। अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार भाई को भाई से लड़ाने का काम कर रही है। प्रदेश की जनता को जाति-पाति के नाम पर बांटकर भाजपा साम्प्रदायिक रंग देकर लोगों में मनभेद पैदा कर रही है। जोकि प्रदेश के विकास व भाईचारे को नुक्सान पहुंचा रही है। उन्होंने सभी कार्यकत्र्ताओं का आह्वान किया कि वे चुनाव के लिए तैयार रहें तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस की साईकिल तेजी से आगे बढ़ रही है और विपक्षी दल साईकिल को रोकने के लिए पूरी तरह जोर लगाये हुए है। लेकिन अशोक तंवर की साईकिल गरीब, मजदूर, युवा, विद्यार्थी, महिलाओं सहित प्रदेश के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है और आने वाले 2019 के चुनावों में रिकार्ड तोड़ मतों से अपनी सरकार बनायेगी।

डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस युवा वर्ग की पार्टी है तथा सत्ता में आने के बाद युवाओं को रोजगार देने के लिए विशेष नीतियां बनायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या अपने चरम पर है और कांग्रेस पार्टी युवाओं से वादा करती है कि सत्ता में आने के बाद युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी। साइकिल यात्रा गढ़ी सांपला से शुरू होकर रास्ते में विभिन्न गांवों में ठहराव करते हुए शाम को रोहतक पहुंची। जहां से कल यह यात्रा महम चौबीसी के चबूतरे के लिए निकलेगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव पूर्व मंत्री बिजेन्द्र कादियान, तरूण भंडारी, हरिओम कौशिक, प्रो. कुलताज सिंह, आनंद हुड्डा, युवा नेता सत्यवान दहिया, प्रदीप कासनी, देवेन्द्र बबली, गजे सिंह कबलाना, विकास चौधरी, रमेश भादू, शीतल मान, रोहित दलाल, पवन खरखैदा, रविन्द्र कटारिया, रामफल कमांडो, सुनील खेड़ी राजेश श्योकंद, डॉ. नरेश, डॉ. खजान सिंह, जिला प्रवक्ता एडवोकेट रमेश खुराना, जयपाल सिंह लाहली, धर्मपाल कटारिया, राजबीर संधू, ओमप्रकाश, सुरेन्द्र दलाल, प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, भूपेन्द्र गंगवा, फकीर चंद, कमलेश चहल, धर्मपाल कौशिक, पंकज कपूर, प्रिंस मल्होत्रा, अमरेन्द्र कादियान, सुभाष बिश्रोई, अमित सोनी, महेन्द्र बागड़ी, विमल मिनोचा, सूरज रसवंत, सुरेन्द्र लाटूराम पूनिया, राजकुमार शर्मा, राजेश कोना, कमल दीवान, सुभाष बिश्रोई, सुरजीत, विशाल वर्मा, बूटा सिंह, नरेन्द्र कौशिक, सुनील शर्मा,  तथा कई  अग्रणी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here