भाजपा शासन मे गुंडाराज कायम हो चुका हैं : आनन्द कौशिक 

0
1005
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 27 June 2019 : फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश मे कानून व्यवस्था पर काबू करने मे पूरी तरह फैल हो चुकी है। फरीदाबाद मे पुलिस प्रशासन लोगो को सुरक्षा देने में पूरी तरह से नाकाम हो चुका है, भाजपा शासन मे गुंडाराज कायम हो चुका हैं। फरीदाबाद मे आये दिन लोगो को गुंडो द्वारा गोली मार देना आम बात हो गई है। श्री कौशिक ने कहा कि विकास चौधरी प्रदेश मे कांग्रेस का एक उभरता हुआ युवा नेता था, गुंडो द्वारा बेखौफ हो कर उनकी हत्या करना, प्रदेश मे आम लोगो की सुरक्षा पर सवाल उठाता है। भाजपा सरकार गुंडो को सरंक्षण दे रही हैं यही कारण हैं कि वे बेखौफ आये दिन कोई न कोई संगीन अपराध को अंजाम दे रहे हैं और उसके बाद खुलेआम घुमते है। लेकिन पुलिस प्रशासन के कानो पर कोई जूं तक नही रेंग रही है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की निर्मम हत्या पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल मे प्रदेश मे लॉ एंड आर्डर नाम की कोई चीज नही रह गई है। आज प्रदेश में आम आदमी डर के साये मे रह रहा है विशेषकर फरीदाबाद मे तो लॉ एंड ऑर्डर बिलकुल नाकाम हो चुका है। विश्व प्रसिद्व औद्योगिक नगरी फरीदाबाद मे पूरे देश से लोग रहते हैं और पूरे प्रदेश मे सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला जिला है, लेकिन आज फरीदाबाद को भाजपा ने गुंडो का शहर बना कर रख दिया है। भाजपा के नेता खुद आये दिन गुंडागर्दी की वारदात करते नजर आते हैं, वे खुद क्या लोगो को न्याय दे सकते हैं।

श्री कौशिक ने कहा कि वे भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन से कहना चाहते हैं कि विकास चौधरी की हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलवाकर उचित न्याय दिलायें ताकि लोगो का पुलिस प्रशासन पर से उठ चुका भरोसा कायम हो सके। श्री कौशिक ने कहा कि विकास चौधरी कांग्रेस परिवार के एक अहम अंग थे, इस दुख की घड़ी मे पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ और हमेशा उनके साथ रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here