इंद्रप्रस्थ संजीवनी ने सिविल डिफेंस कार्यकर्ताओं को बांटी ऑक्सीजन बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक पोटली

0
624
Spread the love
Spread the love

New Delhi News, 04 May 2021 : भारत में कोरोना महामारी संकट बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के अस्पतालों में बेड नहीं हैं, दवाइयां नहीं हैं, ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं है। कहीं पर तो डॉक्टर भी नहीं है, उधर श्मशान घाट पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। डर के मारे कोई चाहकर भी किसी की मदद नहीं कर पा रहा है। ऐसे संकट के दौर में दिल्ली सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता कोरोना योद्धा बनकर पिछले कई महीनों से कोरोना केयर सेंटर्स पर कार्य कर रहे हैं। कहीं पर कोरोना टेस्टिंग हो रही है तो कहीं पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम चल रहा है।

उन सभी जगहों पर मुस्तैदी से डॉक्टर्स, नर्सों की मदद कर रहे हैं सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता। इतना ही नहीं, जिन घरों में कोरोना है, उन घरों के बाहर भी रखवाली के लिए सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता अपनी सेवा दे रहे हैं। आज समाज में यह फ्रंटलाइन हीरो के रूप में कार्य कर रहे हैं। इनका हौसला बढ़ाने के लिए आज इंद्रप्रस्थ संजीवनी ने एक आयुर्वेदिक पोटली बनाकर जगह-जगह पर सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं को दी।

इसकी शुरुआत नारायणा में एग्जीक्यूटिव मैजिस्ट्रेट श्री दलजीत सिंह जी ने आयुर्वेदिक पोटली देकर की। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर संजीव अरोड़ा ने भी सैकड़ों सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं को पोटली देते हुए बताया कि इस आयुर्वेदिक पोटली में कपूर, लॉन्ग, नीलगिरी का तेल व अजवाइन का मिश्रण है। यह पोटली लेह लद्दाख में भी ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए दी जाती है। उसी फार्मूले को इंद्रप्रस्थ संजीवनी ने आजमाकर सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। इंद्रप्रस्थ संजीवनी ने नारायणा, इंद्रपुरी, करोल बाग, लाजवंती नांगल राय तथा अन्य कई कोरोना सेंटर्स में जाकर यह पोटली बांटी। डॉ अरोड़ा ने उम्मीद जताई कि यह पोटली कोरोना काल में संजीवनी का कार्य करेगी। इस मौके पर रश्मि मलहोत्रा, संजीव गुप्ता, वीना जजोरिया, मालती वर्मा, विकास उज्जैनवाल, प्रेम कुमार, अमित खरबन्दा व अन्य सदस्यों ने अपना योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here