कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा आस्था यात्रा

0
841
Spread the love
Spread the love

New Delhi News, 19 Nov 2021: नई दिल्ली, कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर इंद्रप्रस्थ संजीवनी एनजीओ ने आज गंगा आस्था यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा राजेंद्र नगर विधानसभा में आयोजित की गई। इस मौके पर हजारों गंगाजल की बोतलें निशुल्क लोगों को बांटी गई। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ संजीव अरोड़ा गंगापुत्र ने कहा कि भारत सरकार द्वारा नमामि गंगे कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें देश की सभी नदियों को स्वच्छ रखने की बात कही गई है, परंतु तब तक कोई कार्य सफल नहीं हो पाता जब तक उस कार्य के प्रति आस्था या प्रेम ना हो। इसलिए इंद्रप्रस्थ संजीवनी ने घर-घर गंगाजल पहुंचा कर उसके प्रति आस्था जगाने का प्रयास किया है। आज इस मौके पर हजारों लोगों ने गंगाजल प्राप्त किया व शुभकामनाएं दी। संस्था के सदस्य मीरा तोमर, प्रतिमा सिंह, शिल्पी सूर्यांन आदि सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here