हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात

0
2084
Spread the love
Spread the love

New Delhi News, 31 Dec 2018 : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के विभिन्न पांच नगर निगमों के नवनिर्वाचित मेयरों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

संसद भवन में प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सांसद,भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री व भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी डाॅ अनिल जैन,विधायक व भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष श्री सुभाष बराला, भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश के संगठन महामंत्री श्री सुरेश भट्ट व भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश के महामंत्री श्री संदीप जोशी भी साथ थे।

मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाले हरियाणा के पांच नगर निगमों के मेयरों मे रोहतक के मनमोहन गोयल, करनाल की रेणु बाला गुप्ता, हिसार के गौतम सरदाना, यमुनानगर के मदन सिंह चौहान व पानीपत की अवनीत कौर शामिल रहे।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के उपरांत सुभाष बराला ने नई दिल्ली में हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने नगर निगमों के मेयर पद के चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से करवाने का नीतिगत निर्णय लिया।इस निर्णय के परिणामस्वरूप नगर निगमों की प्रणाली में स्थिरता आ सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here