कांग्रेसियों को डरा सकते है अमित शाह हमें नहीं : जय हिन्द

0
948
Spread the love
Spread the love

Rohtak News, 12 July 2019 : आज आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द सहित 21 कार्यकर्ता रोहतक जिला कोर्ट में अमित शाह से सवाल पूछने मामले में पेश हुए। प्रदेशाध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार इस तरह के फर्जी केस दर्ज करके आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं का मनोबल नही तोड़ सकती है। अगर जनता के सवाल पूछने पर सरकार को परेशानी है तो खट्टर सरकार चाहे हजारों केस कर दे जनता की आवाज उठाते रहेंगे। वही प्रदेशाध्यक्ष ने खट्टर सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोटना चाहती है, जो जनता की आवाज उठाने की कोशिश करते है सरकार उन्हें इसी तरह से फर्जी केसों से तंग करती है| आम आदमी पार्टी ने सत्ता में न रहते हुए भी हरियाणा में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाई है और जनता के मुद्दे चंडीगढ़ तक लेकर गये है।

आम आदमी पार्टी द्वारा अमित शाह से पूछे गए सवाल–>

1. सवाल -> भूपेंदर सिंह हुड्डा और अभय चोटाला जेल जायेंगे या भाजपा में आयेंगे ?

2. सवाल -> स्वामीनाथन रिपोर्ट कब लागु होगी , किसानों का कर्ज कब माफ़ होगा ?

3. सवाल -> घोषणापत्र के अनुसार बेरोजगारों’ को दस हजार बेरोजगारी भत्ता और पांच लाख नौकरियां कब मिलेगी ?

4. सवाल -> प्रदेश के लगातार शहीद हो रहे जवान कब तक ये जारी रहेगा ?

5. सवाल -> गायों के नाम पर वोट खा गये , गायों को चारा कब खिलाओगे?

6. सवाल -> हरियाणा के भाईचारे का चारा बना कर कितने दिन और खाओगे ?

7. कानून व्यवस्था के नाम पर जंगलराज कब तक चलेगा?

8. बच्चियों से बलात्कार और लड़कियों से छेड़खानी की घटनाओं का जिम्मेदार कौन ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here