हरियाणा की प्रगति में सहयोगी है उत्तराखंड समाज : राजेश नागर

0
267
Spread the love
Spread the love

फरीदाबाद। तिगांव के विधायक राजेश नागर का आज सूर्य विहार पार्ट 3 में उत्तराखंड समाज द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। मौका था उत्तराखंड एकता संगठन के तत्वावधान में आयोजित उत्तरायण कौतिक पर्व का। जिसमें उत्तराखंडी कलाकारों ने अपने लोकगीतों द्वारा समा बांध दिया।

इस अवसर पर विधायक नागर ने सभी मौजूद व्यक्तियों को सांस्कृतिक पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का समाज अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समेटे पूरे भारत समेत दुनिया में रंग सजा रहा है। समाज के लोगों ने फरीदाबाद को भी अपनी कर्मभूमि बनाया है, जहां वह निरंतर हरियाणा के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। नागर ने कहा कि उत्तराखंड का समाज स्वाभाविक रूप से राष्ट्रवादी होता है, यही कारण है कि उत्तराखंडी परिवारों में फौज में जाने की प्रचलित परंपरा होती है।

विधायक नागर ने कहा कि जो समाज अपनी संस्कृति के प्रति सजग रहता है, उसके लिए जीवन में कठिनाइयां कम हो जाती हैं और वह सदा जवान रहता है। नागर ने कहा कि पहाड़ ने हमेशा से समाज को आध्यात्मिक सांस्कृतिक दृष्टि एवं संपन्नता दी है। इसके लिए देश आपको सम्मान की दृष्टि से देखता है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में उत्तरायण कौतिक वास्तव में मकर संक्रांति जैसा ही पर्व है जो सूर्य देव के उत्तरायण होने के समय मनाया जाता है।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेश तंवर, गिर्राज शर्मा, प्रहलाद शर्मा, सुरेंद्र बिधूड़ी, अजब चंदीला, संस्था के अध्यक्ष आनन्द सिंह गोनी, संस्थापक महेंद्र सिहं बिष्ट, महासचिव गनेश भाकुनी, व्यवस्थापक आनंद सिंह नेगी, सचिव भवान सिंह नेगी, भूपेंद्र चौधरी, अमित जांगड़ा, वासुदेव भारद्वाज, जगत रावत, अजय रावत, भुवन भाकुनी भारती, मदन भंडारी, उमेश काला, कमल पोखरियाल, सुरेंद्र रजवाड़, गिरीश लकेड़ा, खेमा नंद ढौंडियाल, भगत सिंह बिष्ट, मंगल सिंह पटवाल आदि अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here