यह समय कमाने का नही काम आने का समय है : डॉ संजीव अरोड़ा

0
898
Spread the love
Spread the love

New Delhi News, 15 May 2021 : कोरोना महामारी की मार झेल रहे मजदूरो की मदद हेतु आज इन्द्रप्रस्थ संजीवनी NGO ने नारायणा के कई जरूरतमंद लोगो को राशन सामग्री बांटी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ संजीव अरोड़ा गंगापुत्र ने कहा कि यह समय कमाने का नहीं काम आने का समय है। नारायणा औद्यौगिक क्षेत्र में जहां लगभग 5000 से भी अधिक फैक्ट्रियां हैं। आज सभी बंद है लॉकडाउन के कारण सभी मजदूर अपने घर पर बैठने पर विवष है। परिवार चलाना मुश्किल पड़ रहा है। ऐसे में इंद्रप्रस्थ संजीवनी ने आज राशन किट देकर कई परिवारों की सहायता करने का प्रयास किया है।

राशन किट में दाल चावल आटा घी तेल नमक चाय की पत्ती चीनी साबुन तथा फल दिए गए। इंद्रप्रस्थ संजीवनी पिछले कई दिनों से ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद करती आ रही है। आज इस मौके पर संस्था की महासचिव श्रीमती रश्मि मल्होत्रा, समाज सेवक श्री अभिषेक शुक्ला व श्री अमित खरबन्दा उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here