सृष्टि ने रचा इतिहास, बनाए एक साथ दो कीर्तिमान

0
735
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 26 Jan 2021 :  ऐतिहासिक दिन पर फरीदाबाद हरियाणा की सृष्टि गुलाटी ने इतिहास रच दिया है। पाए एक ही दिन में 2 सम्मान। प्रथम सम्मान एस. डी. एम अपराजिता के द्वारा बल्लबगढ़ उपमंडल में आयोजित गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर दिया गया। इस गणतंत्र दिवस समारोह में सृष्टि सबसे छोटी प्रतिभागी बनी। सृष्टि को उसकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए यह सम्मान दिया गया। सम्मान स्वरूप सृष्टि गुलाटी को प्रंशसा पत्र दिया गया। दूसरा सम्मान सृष्टि को सेक्टर 12 में आयोजित जिला स्तर पर आयोजित हुए गणतंत्र दिवस पर दिया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री अनुप धानक, डी. सी. यशपाल यादव, रेडक्रॉस सोसाइटी से नीरज एवम अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इस समारोह में भी सृष्टि गुलाटी सबके आकर्षक का केंद्र रही। इस संम्मान को पाने वाली सृष्टि सबसे कम उम्र की बालिका बनी। अभी तक पूरे हरियाणा ओर भारत मे ऐसा नहीं हुआ कि एक पांच वर्षीय बालिका को उपमंडल स्तर और जिला स्तर पर एक साथ एक ही दिन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर मिला ये सम्मान मिला। सृष्टि गुलाटी को ये सम्मान एक साथ एक ही दिन मिला। सृष्टि इस सम्मान को पाने वाली सबसे कम उम्र की बालिका बनी। सृष्टि को ये सम्मान अपने जन्मदिन के दिन 1000 मास्क वितरित करने और अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए मिला। सृष्टि गुलाटी का वर्ल्ड रिकॉर्ड सबसे कम उम्र में सबसे अधिक प्रमाण पत्र एकत्रित करने का है। इस सम्मान को पाकर परिवार में खुशी का माहौल है। माता पिता बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here