भाजपा कार्यकारिणी में फेरबदल

0
1017
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को और अधिक सक्रियता से जन – जन तक पहुंचाने के लिए जिला भारतीय जनता पार्टी संगठन में कुछ परिवर्तन कर कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिला कार्यकारणी में लिया गया है जबकी उनके स्थान पर नए व सक्रिय कार्यकर्ताओ को कार्यभार सौंपा गया है।

जिला संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत करने के लिए यह फैसले लिए गए हैं जिनके अनुसार पूर्वांचल की वरिष्ठ महिला नेत्री तथा पुरानी भाजपा कार्यकर्ता मीना पांडे को जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा की जिम्मेवारी सोंपी गई है। जबकी गांव भुरजा के पवन चौधरी को सीकरी मंडल का नया मंडलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार से लढौली गांव के कुलदीप रावत को छांयसा मंडल, ठाकुर विजय पाल को सेहतपुर मंडल तथा रमेश विष्ठ को जवाहर कालोनी मंडल का नया मंडलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नई नियुक्तियों के साथ-साथ जिला कार्यकारणी में भी कुछ पुराने व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओ को लिया गया है, जिनमें जिला भाजपा महिला मोर्चा की र्पूव अध्यक्षा अनीता शर्मा,छांयसा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनोज भाटी,सेहतपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष यशोदा डबराल तथा जवाहर कालोनी मंडल के पूर्व अध्यक्ष दिगपाल रावत शामिल हैं। इन नई नियुक्तियों से संगठन और अधिक सक्रियता से सरकार की नीतियों को जन- जन तक पहुंचाने का काम कर पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here