मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 31 जनवरी तक पंजीकरण : जितेंद्र यादव

0
424
Spread the love
Spread the love

फरीदाबाद, 27 जनवरी। हरियाणा सरकार द्वारा मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के तहत किसानों द्वारा फसल का पंजीकरण का कार्य शुरू किया है, जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जो किसान पोर्टल पर रबी सीजन की फसलों का रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं, वे 31 जनवरी तक अपनी रबी की फसलों का ब्यौरा इसमें दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई तरह की योजनाओं शुरू की गई है। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के माध्यम से किसानों को लाभांवित किया जा रहा है। सरकार की ओर से मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण चल रहा है।

उन्होंने बताया कि किसान अपनी फसलों का पंजीकरण फसल डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर जाकर करवा सकते हैं। ऑनलाइन या नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। किसानों की सुविधा के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 भी जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रत्येक किसान की फसल का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर करवाना अनिवार्य किया हुआ है। इसका उद्देश्य किसानों को फसल बेचने में सुविधा पहुंचाने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का सीधे लाभ भी देना है। उन्होंने कहा कि किसान अब 31 जनवरी 2022 तक फसल का विवरण अपलोड करवा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here