श्री परमहंस आश्रम फरीदाबाद के गौशाला प्रांगण में पौधारोपण

0
4130
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 05 June 2021 : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जून 2021 को अनखीर, फ़रीदाबाद स्थित श्री परमहंस आश्रम के गौशाला प्रांगण में साधु संतों द्वारा पौधारोपण किया गया और विश्व में प्रकृति की महत्ता का संदेश दिया गया। परिसर और आसपास के इलाके में हरियाली को बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम के दौरान छोटे-बड़े सभी तरह के पौधे लगाए गए, जिनमें नीम, पीपल, बरगद के अतिरिक्त अनेक वन्य पौधे भी शामिल हैं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में यथार्थ गीता के प्रणेता श्रद्धेय स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज ने विश्व शांति का आह्वान किया और जनकल्याण का संदेश दिया। उन्होंने अपने अनुयायियों को बताया कि जैव विविधता के लिए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाना जरूरी है। जनमानस से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ीयों के बेहतर भविष्य के लिए एक पौधा जरूर लगाएं। उन्होंने पर्यावरण में हो रहे बदलाव के प्रति जागरूक रहते हुए पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बौद्धिक, सामाजिक स्वास्थ्य की उपलब्धि के लिए सतत प्रयत्नशील रहते हुए हमें बाह्य तथा आन्तरिक पर्यावरण की स्वच्छता का ध्यान रखने की आवश्यक्ता है। उन्होंने बताया के मानव अधिकार और पर्यावरण में संतुलन को जीवनशैली बनाकर ही जीव मात्र का कल्याण संभव है। प्रकृति के प्रति कृतज्ञ रहते हुए हमें सदैव सेवारत रहना चाहिए। उन्होंने लोगों को गौ सेवा के लिए भी प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here