ओबीसी मोर्चा की बैठक संपन्न हुई

0
740
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 24 July 2022 : जिला कार्यालय अटल कमल पर ओबीसी मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष भगवान सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई | बैठक में ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री रामेश्वर प्रजापति ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम मंडल स्तर पर करने हैं और बूथ स्तर पर दो-दो कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने पर विशेष जोर दिया और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया की वह अपने अपने मंडल में संगठन को मजबूत करने का काम करें |

ओबीसी मोर्चा जिला प्रभारी हरेन्द्र भड़ाना ने मंडलों में प्रवास कर सभी मंडलों की कार्यकारिणी की बैठक करने के लिए कार्यकर्ताओं को कहा और कहा कि सभी कार्यकर्त्ता पार्टी की रीती निति को,सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहूँचाने का काम करें और आज़ादी के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 13 से 15 अगस्त को चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान में मोर्चे का हर कार्यकर्त्ता अपनी भूमिका निभाए और अपने अपने बूथों पर ज्यादा से ज्यादा तिरंगा लगवाएं |

वहीँ जिला अध्यक्ष भगवान सिंह ने अपने सम्बोधन में सभी जिला पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों व मंडल अध्यक्षों को विशेष रूप से अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वाहन करने को कहा उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि वो अपने कार्य का अच्छे से निर्वाहन करें और संगठन को मजबूत करें उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा को जो भी जिमीदारी मिलेगी उसे सभी कार्यकर्त्ता बखूबी पूरा करेंगें और संगठन के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगें |

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के दोनों महामंत्री मनोज बालियान, प्रवीण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष तेज सिंह सैनी, जिला सचिव विकाश कश्यप, मनोज नागर, हुकुम सिंह बघेल, राजपाल गोला, करनजीत सिंह, आईटी सह प्रमुख सोनू सैनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल धामा, मंजीत अवाना, रविन्द्र पात्रवाल, कपिल कुमार, राजू सिंह, नरेश नेता एवं मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा, जितेश प्रजापति, रूपसिंह लोघी, बलवीर सिंह, मोहित नागर, दीपक ठाकुर, ओमबीर साह, नेतराम, चांदीराम सिंह व अन्य कार्यकर्त्तागण उपस्तिथ रहे |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here