मानव सेवा समिति ने निर्जला एकादशी पर मीठे शर्बत की छबील लगाई

0
2225
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : आज निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन, सैक्टर 10 पर मीठे शर्बत की छबील लगा कर हजारों राहगीरों को शर्बत पिलाकर गर्मी से राहत दिलाई।

आज के छबील के कार्यक्रम में समिति की महिला चेयरमैन ऊषा किरण शर्मा एवं उनकी पूरी टीम राज राठी, संघमित्रा कौशिक,रमा सरना, सुष्मिता भौमिक, शालू शर्मा,सरीता गुप्ता,कमला वर्मा, साधना अग्रवाल,शमा भाटिया एवं गीता ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

छबील के कार्यक्रम में समिति द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा के मद्देनजर प्लास्टिक के गिलासों की जगह स्टील के गिलासों का प्रयोग किया।

छबील के कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन में अरुण बजाज,पवन गुप्ता, गौतम चौधरी, कैलाश शर्मा, सुरेन्द्र जग्गा, दिनेश शर्मा, राजेंद्र गोयनका, महेंद्र सराफ, मनोज रूंगटा, संजीव शर्मा, अमर खान, अनिल गर्ग, बांके लाल सितोनी, बी.एस. मनचन्दा, एम.एल.मोदी, जितेन्द्र मेहता, ओ.पी.सहल, वैभव मंगल, रमेश बागला, जसवंत सिंह, प्रदीप टिबड़ेवाल बी.एस.चौहान, रघुबीर सिंह एवं तिलक राज शर्मा ने तन-मन-धन से सहयोग प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here