फरीदाबाद व बल्लभगढ़ के विकास कार्यों और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में और भी मिलेगी अलग पहचान :  केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

0
291
Spread the love
Spread the love

बल्लभगढ़, 11 सितम्बर। भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा भारत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में धाक जम रही है। वहीं हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास कार्यों के साथ साथ 2024 के बाद विधानसभा क्षेत्र को हाइटेक बनाने का प्रयास कर रहा हूँ। भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने और हरियाणा सरकार के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद स्थानीय आदर्श नगर की सैणी धर्मशाला में बुद्धा सैनी द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।

केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने  कहा कि सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के श्रंखला में विकास कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की 135 करोड़ की आबादी के मद्देनजर देश में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करके धारा-370 हटाने और राम मंदिर निर्माण करने सहित भारतमाला योजना के तहत तीर्थ स्थलों  को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने का काम कर रहे हैं। दिल्ली के इंडिया गेट के आस पास देशभक्तों की प्रतिमाएँ लगाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि देश में 65 प्रतिशत युवाओं की आबादी है। सरकार युवाओं के रोजगार के लिए बेहतर नीतियां बनाकर उन्हें क्रियान्वित करने का प्रयास कर रही है। ताकि देश में कोई भी बेरोजगार युवा ना रहे। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद शहर को जेवर एयरपोर्ट के को जोड़ने वाले एक्सप्रेस वे के बनने से क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खुलने जा रहे हैं। इस एक्सप्रेस वे टेंडर हो गए हैं जल्द ही कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। देश में  फरीदाबाद शहर आने वाले समय में विकास की नई दौड़ में शामिल होने जा रहा है। जिससे विकास कार्यों और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में फरीदाबाद को विश्व में अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली मथुरा एक्सप्रेस वे के बाद दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि इसके बाद फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक एक नया एक्सप्रेस में बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस वे 31 किलोमीटर लंबा होगा और छह लेन का बनाया जाएगा। फरीदाबाद को जल्द ही दिल्ली से एनआईटी होते हुए अमृत के रास्ते से राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिये गाजियाबाद से जोड़ने का काम यथा शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केजीपी से फरीदाबाद के लिए भी दूरी अब कुछ मिनटों के रह जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित किए हैं और आने वाले समय में जमकर विकास होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को रोजगार मिलेगा और बड़े-बड़े उद्योग इस क्षेत्र में स्थापित होंगे।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाड़ी युद्ध के दौरान वहां के देशों से भारतीयों को सकुशल अपने देश में लाने का काम किया। वहीं कोविड-19 के दौरान 217000 स्पेशल हवाई जहाजों की यात्राएं करवा कर लगभग एक करोड़ 83 लाख भारतीयों को वापिस अपने घरों में लाने का काम किया। इसी प्रकार यूक्रेन युद्ध के दौरान 24000 भारतीय विद्यार्थियों को युक्रेन से सकुशल अपने देश में लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लोगों ने सत्याग्रह प्रदर्शन तो बहुत किए लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह और प्रदर्शन करने वाली भाजपा पार्टी देश में सबसे पहली पार्टी है। भाजपा देश से भ्रष्टाचार को जड़ मूल से खत्म करने का काम कर रही है। दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही कर जेल भेजने का काम कर रही है। भाजपा का हर कार्यकर्ता और नेता राष्ट्र समर्पण की भावना से कर रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य का भी पालन करें। हर भारतीय सही रूप से अपने अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य का पालन करने लगेगा तो निश्चित तौर पर जब भारत 100वां स्वतंत्रता वर्ष मना रहा होगा तो निश्चित तौर पर विश्व की सबसे शक्तिशाली ताकत बनेगा। लोगों द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए पहली बार अपने घरों, कोठियों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, फैक्ट्रियों सहित  तमाम कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए गए।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ में चहुमुखी विकास कार्य करवाने का प्रयास कर रहा हूँ और 2024 के बाद बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र को हरियाणा का सबसे हाई टैक विधानसभा क्षेत्र बनाने का प्रयास कर रहा हूँ। बल्लभगढ़ का हर घर, हर दुकान, हर प्रतिष्ठान को ऑनलाइन करके हाईटेक शहर बनाने का प्रयास कर रहा हूँ। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा पिछले आठ वर्षों के विकास कार्य 2014 से विकास कार्यों की तुलना में कई गुना अधिक है।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने  कहा बल्लभगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं आने देगे। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा की वे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बल्लभगढ़ के विकास के लिए और भी ग्रांट लेकर आएंगे।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा पूर्व की सरकारों में बल्लभगढ़ की इस इलाके की हालत किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने कहा की  इस इलाके बिजली के खंबे,सीवर, एलईडी दूधिया रोशनी की लाइटिंग सहित पानी, आरएमसी रोड़ और सड़कें सहित लोगों की मूलभूत जरूरतों के चहुमुखी विकास कार्य करवाने का काम किया है, 2014 से पहले बल्लबगढ के अधिकतर इलाके में गलियां कच्ची थी और उनसे निकलना मुश्किल था। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने बल्लबगढ़ के विकास को आगे बढ़ाया है। आज भाजपा राज में बल्लबगढ़ को चहुमुखी विकास के क्षेत्र में नई दिशा देने का काम किया है। बल्लभगढ़ में स्कूलों की और कॉलेज की नई इमारतें बनवाने का काम किया है।

इस मौके पर बुद्धा सैनी व आदर्श कॉलोनी वासियो ने केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का ढोल बाजे और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। वहीं जन आशीर्वाद समारोह के संयोजक योगराज/ बुद्धा सैनी ने दोनों नेताओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर, पगड़ीया बांध कर, बडी फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

जन आशीर्वाद समारोह को निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि बुद्धा सैनी, पंडित योगेश शर्मा, निवर्तमान पार्षद हर प्रसाद गोड, निवर्तमान पार्षद भूरा, निवर्तमान पार्षद जयवीर खटाना, मास्टर जयप्रकाश सहित कई गणमान्य लोगों ने सम्बोधित किया।

इस मौके पर टिपर चंद शर्मा, निवर्तमान पार्षद श्रीमती उमा सैणी, सत्यदेव शर्मा, महेंद्र वैष्णव, राकेश गुर्जर, बुद्धा सैनी, योगेश शर्मा, पी एल शर्मा, टेकचंद शर्मा, सूर्यवीर प्रकाश, मास्टर जयप्रकाश, गजेंद्र, संजू चपराना, विकास शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here