महिला शक्ति चाहे तो असंभव को भी संभव बना सकती हैं : विपुल गोयल

0
1692
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 26 Sep 2019 : फरीदाबाद के सेक्टर 16 सागर सिनेमा स्थित बीजेपी कार्यालय में कमल शक्ति महिला मोर्चा का सम्मेलन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना पांडेय की अध्यक्षता और प्रदेश सचिव कमलेश अत्री के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति नीरा तोमर और प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती परवीन जोशी, कुसुम महाजन, राज राणा की विशेष उपस्थिति रही, कार्यक्रम में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 89 से बीजेपी को प्रचंड बहुमत से जिताने के लिए महिला मोर्चा ने अपने संगठन से महिलाओं को जोड़ने के लिए सैकड़ों महिलाओं को आमंत्रित किया था, कार्यक्रम का शुभारंभ महान विचारक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें माल्यार्पण कर किया गया। कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल का बीजेपी की महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने फूल माला देखकर जोरदार स्वागत किया, इस अवसर पर श्री गोयल ने महिलाओं का सम्मान करते हुए सैकड़ों महिलाओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। श्री गोयल ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है जिसमें महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा है उन्होंने कहा कि आज बीजेपी से जुड़ा हुआ हर व्यक्ति हर कार्यकर्ता हमारे लिए विशेष महत्व रखता है इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर श्री गोयल ने कहा कि उनके सिद्धांतों पर ही चल कर देश का समग्र विकास संभव है, उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर चलकर ही देश का समग्र विकास हो सकता है। श्री गोयल ने कहा कि अबकी बार 70 पार का जो नारा दिया है बिना मातृशक्ति के संभव नहीं है और महिलाएं अगर ठान लेंगी तो 75 क्या किसी भी टार्गेट को वो अचीव कर सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here