जनता की सच्ची हितैषी है तो जनता की समस्याओ को देखें भाजपा : गिर्राज शर्मा

0
1078
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 30 Oct 2018 : आम आदमी पार्टी ने हरियाणा रोडवेज कर्मचारियो की मांगों को लेकर लोकसभा अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री गिर्राज शर्मा के नेतृत्व में पल्ला से कटोरा अभियान चलाया। इस मौके पर गिर्राज शर्मा ने संयुक्त रूप से कहाकि यह कटोरा अभियान हमने इसीलिए चलाया है कि क्योकि हरियाणा सरकार के पास बस खरीदने के लिए पैसे नही है और वह रोडवेज कर्मचारियो की मांगो को ना मानते हुए हरियाणा प्रदेश की जनता को परेशानियो में डाल रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल और केवल पैट्रोल व डीजल के दामों को बढ़ाकर मोटी कमिशन खाने का काम कर रही है। गिर्राज शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जबसे देश व प्रदेश में सत्ता संभाली है देश की जनता को समस्याओं व मंहगाई का तोहफा दिया है। आज हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हडताल को काफी समय हो गया है जिससे जहां कर्मचारी तो परेशान है ही वही हरियाणा की जनता भी रोडवेज की बसे ना चलने से परेशान है अगर जनता की सच्ची हितैषी है भाजपा सरकार तो इस मांग को क्यो नही मान रही है।

श्री शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं दे रखी है आज दिल्ली की जनता काफी खुश है इसीलिए हम जनता से मांग करते है कि आगामी चुनावो में देश व प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी का परचम लहरा दो आपको सुविधाएं घर बैठे मिल जायेंगी।

इस अभियान को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष हरेन्द्र भाटी, जिला उपाध्यक्ष डा. प्रिंस, जिला सचिव विनोद भाटी, जिला अध्यक्ष व्यापार मण्डल हीरा लाल, विद्या सागर कौशिक, मोहित गुप्ता, जगदीश वेद सचिव तिगांव, नरेन्द्र सरोहा संगठन मंत्री बल्लभगढ, नितिन यादव, जफरदीन, भगवान दास रोहिल्ला सहित अन्य सेकडो आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here