डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में होली सेलिब्रेशन

0
808
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 30 March 2021 : होली रंगों का त्योहार भारत के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है और बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। नकारात्मकता को दूर करने और सकारात्मकता के रंगों को हमारे जीवन में लाने के लिए होली के एक दिन पहले होलिका का दहन किया जाता है। होली के पीछे प्रमुख विचार सद्भाव का संदेश फैलाना है।

इस पर्व को मनाने के लिए डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, फरीदाबाद के स्टूडेंट वेलाफ्रे डिपार्टमेंट ने 27 मार्च 2021 को अपने स्टाफ मेंबर्स के साथ रंगों का त्योहार “होली -खुशियों की फुहार” मनाया। कार्यक्रम मजेदार था क्योंकि सभी सोशल डिस्टेंसिंग मानदंडों का पालन करते हुए स्टाफ के सदस्यों ने सूखी होली खेली और मिठाई का आनंद लिया।

प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ संजीव शर्मा और वाइस प्रिंसिपल और रजिस्ट्रार डॉ रितु गांधी अरोड़ा ने छात्र कल्याण विभाग की टीम सुश्री रीमा नांगिया, डॉ भावना शर्मा, डॉ धृति गुलाटी, डॉ गीतिका खुराना, सुश्री कनिका दुग्गल, सुश्री वंदना जैन, सुश्री रितु गौतम, सुश्री नेहा शर्मा, सुश्री पूनम सिंह, सुश्री पूजा गोयल और प्रिंस आहूजा के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि होली रंगों से प्रेम का इजहार करने का दिन है और सभी सोशल डिस्टेंसिंग मानदंडों का पालन करते हुए सुरक्षित होली खेलने के लिए सभी से अनुरोध किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here