देश में सबसे बेहतर खेल नीति हरियाणा की : विधायक नरेंद्र गुप्ता

0
293
Spread the love
Spread the love

फरीदाबाद, 11 मार्च। विधायक नरेन्द्र गुप्ता ने कहा है कि हरियाणा की देश में सबसे बेहतर खेल नीति है। इसी की बदौलत से विश्व में प्रदेश के खिलाड़ी मेडल जीत देश का नाम रोशन रोशन कर रहे हैं।

फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता आज शनिवार को सांसद खेल महोत्सव-2 के दूसरे दिन स्थानीय सेक्टर-12 स्थित तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव-2 मे मुख्य अतिथि के तौर शिरकत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ही देन है कि आज विश्व स्तर के खेलों में पूरे भारत में हरियाणा प्रदेश के युवा सबसे ज्यादा मेडल लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहीं कांग्रेस की सरकार ने केवल अपने रिश्तेदारों और परिजनों को ही आगे बढ़ाने का काम किया था। लेकिन प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति को क्रियान्वित करके  सभी को एक समान लेकर चल रहे हैं। विधायक नरेन्द्र गुप्ता  सेक्टर-12 स्थित सांसद खेल प्रतियोगिता में कबड्डी मैथ का शुभारंभ करने के बाद उपस्थित खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के लिए विशेष सुविधाएं दी हैं। इसीलिए प्रदेश के खिलाड़ी आज देश और विदेश में हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे खेल आयोजनों से ना केवल भाईचारा बढ़ता है। बल्कि शहरों की दूर दराज कालोनियो और ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी हुई प्रतिभाएं भी अपना जौहर दिखाते हैं।

यहां पहुंचने पर  एसडीएम त्रिलोक चंद ने उनका स्वागत किया।

सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन आज शनिवार को सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सीएसआर पार्टनर के तहत सांसद खेल महोत्सव-2 (2023) का आयोजन किया जा रहा है। अलग-अलग खेलों  के मापदंडों के लिए नोडल अधिकारी लगाए गए हैं। वही खेल से जुड़े सीएसआर पार्टनर भी बनाए गए हैं। सांसद खेल महोत्सव -2 के एथलेटिक्स, कबड्डी, रस्साकशी, टेबल टेनिस व हॉकी खेल परिसर सेक्टर 12 में, बैडमिंटन इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर- 31व मानव रचना स्कूल सेक्टर-14 में, वॉलीबॉल समय सिंह आशा ज्योति विद्यापीठ स्कूल सेक्टर -56 में, खो-खो ग्रीन फील्ड स्कूल सुनपेड में, फुटबॉल राजा नाहर सिंह स्टेडियम व मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-17 में, पैरा बैडमिंटन केएल मेहता दयानंद स्कूल सेक्टर-7 में, बॉक्सिंग केएल मेहता दयानंद स्कूल सेक्टर -10 में, कुश्ती इनडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर -31व खेल परिसर सेक्टर 12 में  और बास्केटबॉल इंदौर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर- 31व खेल परिसर सेक्टर -12 में आयोजित किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here