अवतार भड़ाना के घर के गेट के बाहर गुर्जर ने फोड़ा नारियल

0
1975
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 05 March 2019 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बिना भेदभाव के एक सामान विकास करवा रहे हैं और फरीदाबाद में भी विकास कार्यों में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। सभी विधानसभा क्षेत्रों के एक समां विकास करवाए जा रहे हैं। ये विचार केंद्रीय राज्य मंत्री वं फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने पूर्व सांसद एवं कांग्रेसी नेता अवतार सिंह भड़ाना के गांव अनंगपुर में अवतार भड़ाना के घर के सामने वाले बनने वाली सड़क का शिलान्यास करते हुए व्यक्त किये। तीन बार फरीदाबाद के सांसद रहे अवतार भड़ाना के घर के मुख्य दरवाजे पर नारियल फोड़ते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि अनंगपुर गांव के लोग विकास कार्यों के लिए तरस रहे थे और जितना 60 वर्षों में विकास कार्य नहीं हुए उससे ज्यादा इन पांच वर्षों में इस गांव में करवाए गए हैं।

अनंगपुर पहुँचते ही गांव के लोगों ने नरेंद्र मोदी और कृषणपाल गुर्जर जिन्दबाद के नारे लगाए और केंद्रीय राज्य मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर अनंगपुर गांव के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने वालों में सत्ते महाशय, अतर सिंह भड़ाना, फिरे भड़ाना, हरि निवास भड़ाना, बिन्दे भड़ाना, नंदा भड़ाना, रिंकू भड़ाना प्रमुख थे।

कार्यक्रम के आयोजक सुबोध महाशय ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की जोरदार तारीफ करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में अनंगपुर में अभूतपूर्व विकास करवाए गए हैं और ये सभी विकास कार्य केंद्रीय राज्य मंत्री श्री गुर्जर और विधायिका सीमा त्रिखा ने करवाए हैं। सुबोध महाशय ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कामकाज को देखकर आज गांव के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है तीन दशक से कांग्रेस में थे।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेसी नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आप सबको पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया नरेंद्र मोदी सरकार के कामकाज का गुणगान कर रही है। उन्होंने कहा कि आज बड़खल विधानसभा क्षेत्र में कई करोड़ रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है। इस मौके पर विधायिका सीमा त्रिखा, भाजपा नेता अमित भड़ाना सहित अनंगपुर की पूरी सरदारी मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here