महामारी के बावजूद बेहतरीन बजट देना भाजपा की खूबी : राजेश नागर

0
189
Spread the love
Spread the love

फरीदाबाद : तिगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश नागर ने कहा कि दुनिया महामारी के बाद हिली हुई है जिससे अनेक देशों में कई प्रकार के करों का प्रावधान किया गया है और अनेक कटौतियां की गई हैं लेकिन भारत में भाजपा की सरकारें बेहतरीन बजट प्रस्तुत कर जनता को राहत देने का काम कर रही हैं। यह हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।
नागर अपने भतौला स्थित निवास पर भारतीय जनता पार्टी खेड़ी मंडल की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिसमें खेड़ी मंडल के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। नागर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को समान रूप से देखा जाता है। हमारे यहां कार्यकर्ता ही जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक बनता है। यहां कार्यकर्ता को सबसे ऊंचा माना जाता है।

इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के बजट के बारे में भी जानकारी दी। विधायक ने सरकार के बजट की उपलब्धि बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रस्तुत प्रदेश सरकार के बजट में कोई भी नया कर नहीं लगाया है, यह हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा स्टार्टअप में मदद करने और कारोबारियों के हितों की सुरक्षा के लिए भी बजट में प्रावधान किए गए हैं। सरकार ने बुजुर्गों की पैंशन में भी बढ़ोतरी की है। जिसके लिए अन्य राज्य सरकारें भी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रशंसा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने हमारी गौशालाओं में आधुनिक सुविधाएं देने के लिए भी व्यवस्था की है वहीं पूरे प्रदेश सहित हमारे क्षेत्र में भी सडक़ों का जाल बिछाने का काम तेजी पर जारी है। जिससे विकास के पथ पर सभी मिलजुलकर आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को दुनिया के मानचित्र पर लाने के लिए सरकार तमाम प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सूरजकुंड में हस्तशिल्प का मेला जो फरवरी माह में लगाया जाता था अब वह दीपावली पर भी लगाया जाएगा लेकिन इसमें सभी स्वदेशी शिल्पियों को भागीदारी का अवसर प्रदान किया जाएगा।

बैठक में जिला विस्तारक मंजीत जांगड़ा, विधानसभा प्रभारी प्रकाश भाटी, जिला संयोजक मुनिराज भामरी, तिगांव मंडल अध्यक्ष गिर्राज त्यागी, कृष्ण कुमार शर्मा, नंद किशोर शर्मा, पुनीत झा, अमित शर्मा, नेपाल भाटी, कर्मवीर वोहरा, पुष्पा, मोहम्मद जावेद, सुधीर मेहता, सपना पाराशर, संगीता त्यागी, श्रीमाल भाटी, प्रहलाद बांकुरा, अनिल शर्मा, वेदपाल, संदीप अधाना, कृष्ण कुमार आदि व्यक्ति मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here