हरियाणा सेवक दल फरीदाबाद की नई कार्यकारिणी का चुनाव आगामी 22 मार्च को

0
2321
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 12 March 2020 : हरियाणा सेवक दल फरीदाबाद की नई कार्यकारिणी का चुनाव आगामी 22 मार्च 2020 को सुबह 10 बजे हरियाणा सेवक दल फरीदाबाद के सेक्टर-16ए में होगा। संस्था के निर्वतमान सचिव सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि प्रधान हवा सिंह ढिल्लो, उपप्रधान बलवान सिंह कालिया, महासचिव अनिल शर्मा एवं कोष्णाध्यक्ष सचिन सहरावत का कार्यकाल अब समापत हो गया है इसलिए आने वाली 22 मार्च-2020 को सुबह 10 बजे नई कार्यकारिणी का चयन होगा। सभी सदस्यों से अनुरोध है की समय पर पहुंच कर इस प्रकिया में भागीदारी ले और अपना सहयोग दे। उन्होनें बताया कि जो भी संस्था का सदस्य आवदेन देना चाहता है वो संस्था के कार्यालय में आकर फॉर्म भर सकता है फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 मार्च 2020 है अगर कोई सदस्य नाम वापिस लेना चाहे तो 19 मार्च 2020 तक अपना नाम वापिस ले सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here