जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा द्वारा एनआईटी 86 विधानसभा से 4 मंडल अध्यक्ष बनाएं गए

0
1590
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 19 Sep 2020 : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने पार्टी के प्रदेश हाई कमान के दिशा निर्देशानुसार फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा से चारों मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति किया गया है जिसमे जवाहर कॉलोनी से दिगपाल सिंह रावत, डबुआ, पाली मंडल से शमशेर सिंह रावत, डबुआ कोलोनी से संजीव सोम को एवं कविन्द्र चौधरी को नंगला मंडल से पुन: मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है वही, नंगला मंडल से कवीन्द्र चौधरी, और डबुआ मंडल अध्यक्ष संजीव सोम को पार्टी ने पुन: संगठन में कार्य करने की जिम्मेदारी दी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने नव नियुक्त मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति की जानकारी पत्रकारों को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। श्री शर्मा ने बताया हैं कि मुझे पूरा विश्वास है बनाये गए नव नियुक्त मण्डल अध्यक्ष पार्टी के संगठन को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करेंगे और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अद्वितीय व्यक्तित्व, दूरदृष्टि, राष्ट्र चिंतन और सकारात्मक प्रयोगों से आज हर क्षेत्र में एक नए भारत का उदय हो रहा है। वही पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा ने बनाये गए सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षो को शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here