चौहान कालोनी,पल्ला में धूमधाम से मनाया गया छठ पर्व

0
1372
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 14 Nov 2018 : लोक आस्था का महापर्व छठ चौहान कालोनी, नहरपार पल्ला गली नंबर-4 में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी, युवा समाजसेवी सतपाल दायमा, सराय मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र यादव, ओबीसी मोर्चा सराय मण्डल अध्यक्ष धरम राव व पूर्वाचंल छठ महोत्सव समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजेद थे। इस अवसर पर देवेन्द्र चौधरी ने लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल बिहार का पर्व नहीं ब्लकि पूरे देश का पर्व बन गया है। उन्होनें कहा कि छठ पर्व से लोगों में प्यार व भाईचारा बढ़ा है और लोग इस पर्व को मिलजुलकर मनाते हैै। उन्होनें कहा कि छठी मैया सभी के घरों में खुशहाली व समृ़द्वि लाए बस यही कामना वो करते है। उन्होनें कहा कि आस्था और सूर्योपासना का यह महापर्व देश को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है इस अवसर पर गोपाल ठाकुर, देवेन्द्र झा, कुलाचन्द झा, नवीन झा, रविन्द चौधरी, सरोज राय, बिजेश झा, मदन झा, गोविन्द मिश्रा, आरसी चौधरी, मनोज राय सहित कई लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here