‘लक्ष्य हमारा-मोदी दोबारा’ को सफल बनाने हेतु भाजयुमों जिलाध्यक्ष ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

0
1532
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 28 April 2019 : सीही गांव के संत सूरदास स्मारक में युवा मोर्चा फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक के दौरान भाजयुमों फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, भाजयुमों जिला सचिव रमेश तेवतिया, भाजपा नेता अमन गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता सूरज मान, सीही मंडल अध्यक्ष पवन सौरोत मुख्य तौर पर मौजूद रहे।

बैठक का उद्देश्य सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर आगामी 5 मई रविवार को सेक्टर 2 में भाजपा नेता सूरज मान द्वारा आयोजित की जा रही ‘लक्ष्य हमारा – मोदी दोबारा’ रैली को सफल करना था। बैठक में सभी मंडलों के अध्यक्ष और पदाधिकारीगण मौजूद थे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं को बताया कि, सभी पदाधिकारीगण अपने अपने क्षेत्रों में चुनावी प्रचार को बढ़ावा देंगें, और लोगों को अपनी वोट के अधिकार के प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि, की सभी सदस्यों के भीम ऐप और मोदी ऐप को अपने मोबाइल डाऊनलोड करने की अपील की, और कहा कि, अपने क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क बनाए रखें।

वहीं साथ ही भाजपा नेता अमन गोयल ने सभी पदाधिकारियों से वार्तालाप की, और उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने सभी से आग्रह किया वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएं, साथ ही सभी को पन्ना प्रमुख के बारे में जानकारी दी।

वरिष्ठ भाजपा नेता सूरज मान की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं की सहूलियत के लिए बल्लबगढ़ में एक कार्यालय की शुरुआत भी की। वहीं उन्होंने सभी को जिम्मेदारियां भी सौंपी और 5 मई को होने वाली रैली को सफल बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि, ‘लक्ष्य हमारा – मोदी दोबारा’ रैली को फरीदाबाद लोकसभा के उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर संबोधित करेंगे जिसमें सभी विधायक और भाजपा के नेतागण जनता से सीधा संवाद करेंगे।

बैठक के दौरान बीर चौधरी – भाजयुमों के जिला कार्यकारिणी सदस्य, सुभाष नागर, कुंवर लखन रावत – जिला अध्यक्ष मिशन मोदी अगेन पीएम, अजय चौधरी, हिमांशु मेहरा, राहुल अरोड़ा, भारत मल्होत्रा, जोगिंदर वशिष्ठ, आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here