भाजपा अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा की बैठक सम्पन्न हुई

0
1571
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 04 March 2021 : भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा फरीदाबाद की बैठक फरीदाबाद जिला कार्यालय पर सम्पन्न हई | बैठक की अध्‍यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष लाजर रंजीत सेन ने की और भाजपा जिला महामंत्री मूलचन्द मित्तल व आर.एन सिंह ने अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित किया |मोर्चे के नवनियुक्त पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित करते हुये जिला महामंत्री मूलचन्द मित्तल ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति व पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के विषय में जानकारी दी | इस बैठक में अपने संबोधन के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष लाजर रंजीत सेन ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा अल्पसंख्यक समाज को जोड़ने व उनको सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओ को उन तक पहुँचाने का काम करेगा | अल्पसंख्यक मोर्चे के सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य एक नई उर्जा के साथ भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और जनहित व कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करेगा I अल्पसंख्यक समाज के सभी वर्गों व समुदायों के बीच सामंजस्य बनाने व एक दूसरे के साथ आत्मिक जुडाव का कार्य करेगा उन्होंने कहा कि मोर्चे की कार्यकारिणी पार्टी के संगठन विस्तार में पूर्ण सहयोग करके संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेगी | मोर्चे की कार्यकारिणी गठन करने में मार्गदर्शन के लिए मोर्चे के ज़िला अध्यक्ष लाजर रंजीत सेन ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर,ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, हरियाणा सरकार में मंत्री मूलचंद शर्मा,मुख्यमंत्री के राजनितिक सचिव अजय गौड़, विधायक सीमा त्रिखा, नरेंद्र गुप्ता, राजेश नागर व शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया I इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष लाजर रंजीत सेन के साथ भाजपा जिला महामन्‍त्री मूलचन्द मित्तल व आर.एन सिंह , अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामन्‍त्री गुरप्रताप सिंह , त्रिलोक चन्द जैन , जिला उपाध्यक्ष अनिल माईकल पाथरे , फजरुदीन , जसविंदर सिंह वेदी, जिला सचिव परवेज आलम सैफी , आरती जैन , अलीम खान , जिला कोषाध्यक्ष इमामुद्‍दीन सैफी, जिला मीडिया प्रभारी देव जोर्ज, जोसुआ एस के, आर. रहमान , हरप्रीत सिंह, रेशम सिंह, सरदार रेशम सिंह, वकील अहमद, मनमोहन सिंह, सिरी सिंह व अन्य जिला कार्यकारिणी सदस्य गण उपस्थित रहे |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here