श्री बांके बिहारी मंदिर में तुलसी विवाह समारोह सम्पन्न

0
996
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 15 Nov 2021: तुलसी विवाह का आयोजन मन्दिर श्री बांके बिहारी मे बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। इस मौके पर सरपरस्त एन एल गोसाईं, अशोक अरोड़ा,मंदिर के महिला मंडल की प्रधान मीनाक्षी गोस्वामी मुख्य रूप से उपस्थित थे। शालीगराम ठाकुर जी व तुलसी महारानी जी का विवाह सात फेरों से पूरे विधि विधान से मुख्य पुरोहित पंडित विनोद शास्त्री जी,आचार्य प्रदीप शास्त्री,मनीष दूबे ने मंतरोचारण से करवाया। पूजा व विवाह में मुख्य यजमान अशोक अरोड़ा व धर्मपत्नी सुनीता अरोड़ा थे। इस मौके पर सरपरस्त एन एल गोसाईं, अशोक अरोड़ा, महिला मंडल प्रधान मीनाक्षी गोस्वामी,राजेश गोसाईं, पीयूष गोसाईं, हिमांक गोसाईं, रेखा,शोभा दत्ता, चारु गोसाईं,सतीश अरोड़ा,राजीव दत्ता, हर्षित गोसाई, पंडित मनीष दुबे,सुनीता अरोड़ा इत्यादि कई भक्त मौजूद थे। महिला मंडल प्रधान श्रीमति मीनाक्षी गोस्वामी ने सभी को बधाई दी और धन्यवाद किया। तदुपरांत भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here