रेलवे की ‘लापरवाही’ से हजारों यात्रियों ने काटी सड़कों पर रात, फीका पड़ा त्यौहार

0
992
Spread the love
Spread the love

Bhiwani News : त्योहार के दिन सैकड़ों लोगों को अपने घर से दूर रहना पड़ा। ये इसलिए हुआ क्योंकि वक्त पर रेलवे ने भोंपू नहीं बजाया। जी हां अगर समय रहते सही जानकारी दी जाती तो लोग अपनों के साथ त्योहार मना पाते।

शनिवार शाम भिवानी-हिसार-सिरसा के करीब 2 हजार यात्री सड़कों पर धक्के खाने को मजबूर हो गए। यह इसलिए हुआ क्योंकि दिल्ली के तिलक ब्रिज से सिरसा को जाने वाली 14085 सिरसा एक्सप्रेस को शनिवार को दिल्ली से चलाया नहीं गया। इस गाड़ी में हर सुबह-शाम करीब 2 हजार यात्री सफर करते हैं। शुरू में तो जानकारी यह दी जाती रही कि सिरसा एक्सप्रैस अपने निर्धारित समय से 50 मिनट, एक घंटा 30 मिनट, अढ़ाई घंटे और साढ़े तीन घंटे देरी से चल रही है। बाद में कहा कि ट्रेन आज नहीं चलेगी। उस समय तक भिवानी के लिए जोड़-तोड़ का रास्ता भी बंद हो चुका था। 10 बजे के बाद भिवानी के लिए बस सेवा भी सीमित हो जाती है। ऐसे में मजबूरन यात्रियों को दिल्ली की सड़कों पर रात गुजारनी पड़ी।

रविवार सुबह भी सिरसा से तिलक ब्रिक के लिए 14086 सिरसा एक्सप्रेस नहीं चली तो भी हजारों यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। त्योहार के दिन लोगों को घर से दूर रखने बारे जब रेलवे के अधिकारियों से बातचीत का प्रयास किया गया तो उनका एक ही रटा-रटाया जवाब था, तकनीकी खराबी के चलते इस गाड़ी को नहीं चलाया जा सका इसका हमें खेद है।

दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संगठन द्वारा रविवार दोपहर को भिवानी जंक्शन पर पहुंचकर स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा। सिरसा एक्सप्रेस को शनिवार को तिलक ब्रिज से व रविवार से सिरसा से न चलाए जाने के विरोध में रोष व्यक्त किया गया। संगठन के अध्यक्ष महाबीर डालमिया ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से इस मामले की गहन जांच करवाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here