बदमाशों के हौसलें बुलंद, पुलिस परस्त : सांसद सुशील गुप्ता

0
1174
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 27 Oct 2020 : आम आदमी पार्टी के सांसद व हरियाणा के सहप्रभारी श्री सुशील गुप्ता ने सोमवार को बल्लभगढ के अग्रवाल कालेज के बाहर दिन-दहाडे छात्रा के अपहरण के प्रयास की कडी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं है। भाजपा-शासित हरियाणा प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है। यह बदमाश पुलिस को ललकारते हुए अपना काम कर चले जाते है, पुलिस और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठे है।

सांसद श्री सुशील गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल कालेज के पास वाला हादसा पहली बार नहीं हुआ है। बल्कि इससे पहले ही इस तरह की कोशिश की जा चुकी है। इसके बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अगर वहां पुलिस की पीसीआर होती तो यह हादसा नहीं होता।

श्री गुप्ता ने कहा अगर पुलिस ने लापरवाही नहीं बरती होती तो बी, काॅम फाइनल की छात्रा निकिता उम्र 20 की मौत नहीं होती। उन्होंने अपहरणकर्ताओं को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।

सांसद श्री सुशील गुप्ता ने एक दूसरे मामले पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा पानीपत की देसराज कॉलोनी में 35 वर्षीय महिला पर बाइक सवार बदमाश तेजाब फेंक कर भाग जाते है।

श्री सुशील गुप्ता ने कहा ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब रेप, बलात्कार, हत्या की घटना नहीं होती। पानीपत की देसराज काॅलोनी स्थित कंबल फैक्टृी से 35 वर्षीय महिला काम से लौट रही थी कि उस पर बाइक सवार बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। जिससे महिला का चेहरा, गर्दन व हाथ झुलस गया। पीडित महिला की हालत इतनी गंभीर थी, कि उसे सिविल अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर करना पडा। जबकि पुलिस अभी तक अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है। श्री गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी अगर हरियाणा मंे आती है तो प्रदेश में कानून का राज स्थापित करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here