मुख्यमंत्री ने शहीद भगत सिंह द्वारा जेल में लिखी गई डायरी को देखा

0
1216

Faridabad News : हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज अपने फरीदाबाद दौरे के दौरान शहीद भगत सिंह के पौत्र यादवेन्द्र सिंह संधु के निवास पर उनसे मिलने गए। फरीदाबाद, 26 अक्तूबर।  हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज अपने फरीदाबाद दौरे के दौरान शहीद भगत सिंह के पौत्र यादवेन्द्र सिंह संधु के निवास पर उनसे मिलने गए।  श्री मनोहर लाल ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह जैसे आजादी के दीवानों की वजह से ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भी भगत सिंह हमारे दिल में बसे हैं। उन्होंने शहीद भगत सिंह के पौत्र से मुलाकात को एक पारिवारिक मिलन बताया। मुख्यमंत्री यहां लगभग आधे घंटे तक रहे और श्री यादवेन्द्र सिंह संधु के परिजनों के साथ कुछ समय बिताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here