K.C.L Company द्वारा पैट्रोलिंग के लिए दी गई पी.सी.आर. को पुलिस आयुक्त फरीदाबाद ने किया रवाना

0
2083
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : पुलिस आयुक्त डा. हनीफ कुरैशी ने आज K.C.L Company (Khemka Group) फरीदाबाद द्वारा पुलिस को पैट्रोलिंग के लिये दी गई पी.सी.आर. (मारूती एर्टिगा कार) को रवाना किया।

इस मौके पर पुलिस विभाग की तरफ से श्री भूपेन्द्र सिहं, डी.सी.पी सैन्ट्रल, श्री आत्माराम ए.सी.पी सैन्ट्रल, देवन्द्र यादव ए.सी.पी. मुख्यालय, इंस्पेक्टर राजदीप मोर थाना प्रभारी सैन्ट्रल मौजद रहे और K.C.L Company (Khemka Group) की तरफ से डायरैक्टर संजीव खैमका, के.सी. लखानी, एच.के. बत्रा, आर.एस. गॉधी शंकर खंडेलवाल नरेन्द्र अग्रवाल, सतीश, मन मोहन गर्ग उप माहपौर व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थें।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि हमने स्मार्ट पुलिसिंग के अन्तर्गत ’’आपकी सुरक्षा आपके साथ’’ एक कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें लोग पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा कर सकते है। इसी कार्यक्रम के तहत K.C.L Company (Khemka Group) ने पुलिस को पैट्रोलिंग के लिए Maruti Ertiga Car दी है। इस पी.सी.आर. वैन पर ड्राईवर व गनमैन K.C.L Company (Khemka Group) की तरफ से होगे व पी.सी.आर. पर बतौर इंचार्ज पुलिस अधिकारी मौजूद होगा। यह पी.सी.आर. आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। यह पी.सी.आर. सैक्टर 14 के एरिया में पैट्रोलिंग करेगी। उन्होने कहा कि इससे लोगों का पुलिस के प्रति विशवास बढेगा।

इस अवसर पर श्री संजीव खैमका ने कहा कि हमें पुलिस आयुक्त के कार्यक्रम ’’आपकी सुरक्षा आपके साथ’’ से काफी प्रोहत्सान मिला। इसलिए हमनें फरीदाबाद पुलिस को पैट्रोलिंग के लिए पी.सी.आर. दी है और इसी तरह और भी लोग पुलिस के साथ आये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here