पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

0
948
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 25 Sep 2020 : ‘एकात्म मानववाद’ जैसे प्रगतिशील दर्शन को विश्व के सामने रखने वाले महान विचारक, भारतीय जनसंघ के प्रणेता तथा राष्ट्र के सजग प्रहरी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 103वीं जयंती पर शुक्रवार को अजरौंदा मंडल भाजपा ने कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उनके चित्र पर सभी ने पुष्पांजलि की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके पदचिन्हों पर चलने और उनके आदशो्रं को जीवन में ढालने का संकल्प लिया। इस मौके पर अजरौंदा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह साहनी, टोनी पहलवान,रविंद्र मंगला, राकेश गुप्ता, वीरेंद्र चक्रवर्ती, आरसी शेखर, नवीन पसरिचा, जय कत्याल, सुरेंद्र सिंह सांगा, सरबजीत सिंह चौहान, संदीप मक्कड़, संजय खंडेलवाल एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अजरौंदा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह साहनी ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में विशेष तौर पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के चलते ही माताएं-बहनें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही हैं। अजरौंदा मंडल द्वारा उनकी जयंती मनाई जा रही है। मुझे उम्मीद है कि हम सभी मिलकर पार्टी के विस्तार के लिए कार्य कर करेंगे। भाजपा की सरकार देश व प्रदेश में अच्छे से काम कर रही है। मुझे आशा है कि हम इसी तरह देश की एकता और अखंडता के लिए काम करते रहेंगे।

वहीं टोनी पहलवान व अनुराग गर्ग ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के संस्थापक तथा उत्कृष्ट संगठनकर्ता थे। आज भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिए गए सिद्धांतों पर पूरे देश में काम कर रही है। आज केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकारें उनके सपने को पूरा करते हुए नई शिक्षा नीति जैसे अहम कदम उठा रही हैं, जो उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here