गुड़गांव हिपा द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

0
984
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 23 July 2019 : अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्तरदायित्व सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के क्रियान्वयन का होता है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का क्रियान्वयन अधिक से अधिक लोगों की भलाई के लिए कैसे करना चाहिए, इसके चिंतन की जरूरत है।
यह बात लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में गुडगांव हिपा द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित अधिकारियों को रिटायर्ड आईएएस एमके मिड्ढा ने संबोधित करते हुए कही।

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राकेश मोर ने प्रशिक्षण के वक्ताओं का जिला प्रशासन की तरफ से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लोगों को सरकार की हर प्रकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ कैसे मिल सकता है। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को आपस में चिंतन करके जनकल्याणकारी नीतियों का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से करना चाहिए।

पूर्व आईएएस अधिकारी एम के मिड्ढा ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के अधिकारी व कर्मचारियों को जनकल्याणकारी नीतियों के क्रियान्वयन के लिए लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कार्यालय के कार्य में अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरा ज्ञान हो और उनका क्रियान्वयन पूरी निपुणता के साथ करना चाहिए। साथ ही नई नई तकनीक के साथ बदलाव लाने का प्रयास भी करें। उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के क्रियान्वयन, शिकायतों का सुधार, शिकायतों का निवार्ण तथा कार्यालय में किए जाने वाले प्रबंध तथा प्रशासन से संबंधित प्रक्रिया बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

हिपा की सहायक प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्रीमती नरेश यादव ने लक्ष्य प्रायोजन उद्देश्य बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी । उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रशासन एक उपाय है। सेवा वितरण में उत्कृष्ट कार्य व दस्तावेज है। जहां सार्वजनिक क्षेत्र का संगठन अपनी प्रमुख सेवाओं के साथ साथ उनका क्रियान्वयन भी करता है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं की पहचान, सेवा की गुणवत्ता, इसका उद्देश्य, गुणवत्ता में सुधार, व्यापार प्रक्रिया को विकसित करने के लिए प्रभावी हो। कर्मचारियों को अभिनव तरीकों का प्रयोग करके उनका क्रियान्वयन करना चाहिए। हिपा की फैकल्टी सदस्य आरती डूडेजा ने गुड गवर्नेंस और सिटीजन चार्टर बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में नोएडा बीआईएस के रिटायर डायरेक्टर एलके मेहता गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के क्रियान्वयन में विस्तारपूर्वक जानकारी दी । उन्होंने विश्व की बड़ी बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का उदाहरण देकर गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली बारे विस्तार पूर्वक बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here