हरियाणा सिविल सचिवालय में आगामी 31 अक्तूबर को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ’ कार्यक्रम मनाया जाएगा

0
807
Spread the love
Spread the love

Chandigarh News, 30 Oct 2019 :  हरियाणा सरकार द्वारा 31 अक्तूबर, 2019 को हरियाणा सिविल सचिवालय में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ’ कार्यक्रम मनाया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सरकार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्तूबर, 2019 को प्रात: 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय के ग्राऊंड फ्लोर के वीआईपी एंटे्रंस गेट पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के मेन हरियाणा सिविल सचिवालय व नव हरियाणा सिविल सचिवालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को 31 अक्तूबर, 2019 को प्रात: 11 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा गया है। यह कार्यक्रम हरियाणा की मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here