जय श्री राम के जयघोश के साथ कलश यात्रा संपन्न, राम कथा शुरू

0
896
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : मानव सेवा समिति के तत्वाधान में शनिवार से श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का सुन्दर आयोजन शुरू किया गया। कथा का शुभारम्भ कलश यात्रा निकालकर किया गया। बैण्ड बाजे के साथ 101 सुहागन महिलाओं व समिति के सदस्यों ने नृत्य करते हुए जय श्रीराम के उद्घोश के साथ कथा स्थल के चारों ओर परिक्रमा की। इस अवसर पर चित्रकुट से पधारे कथा ब्यास श्रीस्वामी जगत प्रकाश स्वामी जी महाराज ने अपने प्रवचन में श्रीराम चरित मानस की महत्ता का वर्णन करते हुए बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी के आदर्शों पर चलकर ही रामराज्य की कल्पना की जा सकती है। कलयुग में रामकथा का आयोजन करने व उसका अमृत पान करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर होते हैं। अत: सभी को रामकथा का प्रसंग सुनने के लिए अवश्य समय निकालना चाहिए।

कथा के शुभारम्भ अवसर पर समिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता, चैयरमेन अरूण बजाज, मुख्य संयोजक कैलाश शर्मा, चेयरमैन प्रोजेक्ट गौतम चौधरी, कार्यक्रम संयोजक रान्तीदेव गुप्ता, ऊषा किरण शर्मा, वाई. के. माहेश्वरी, संयोजक मंडल के अमर खान, बांकेलाल सितोनी, एस. सी. गोयल, राजेन्द्र गोयनका, अमर बंसल, रमा सरना, सीमा मंगला, सुनीता बंसल, राज राठी, सरिता गुप्ता, नीतू मंगल, केदारनाथ अग्रवाल, धर्मवीर गुप्ता, जे.पी. सिंघल, कमला वर्मा, सुष्मिता भौमिक, कमला जैन, तिलकराज शर्मा, दिव्या चन्दा, ओ.पी. परमार, वैभव मंगल, अनील गर्ग आदि उपस्थित हुए। इन सभी ने कथा ब्यास जगत प्रकाश त्यागी जी का पुष्प माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम संयोजक रान्तीदेव गुप्ता ने बताया कि यह रामकथा जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देने हेतु चलाए जा रहे विद्यालय मानव विद्या निकेतन स्कूल, बल्लबगढ़ की सहायतार्थ आयोजित की जा रही है जो 16 दिसम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 2.30 बजे से 6.30 बजे तक सेक्टर-9 स्थित सनातन धर्म मंदिर में जारी रहेगी। 17 दिसम्बर को यज्ञ हवन व भण्डारा आयोजित किया जाएगा। समिति ने शहर के दानी सज्जनों व समाजसेवियों से अपील की है कि वे जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए चेरिटी के रूप में आयोजित की जा रही इस रामकथा में अधिक से अधिक दान देकर जरूरतमंद बच्चों की मदद करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here